दैनिक भास्कर समूह जल्द ही अपने सब ब्रांड डीबी स्टार की लांचिंग हरियाणा के हिसार और रोहतक से करने जा रहा है. फिलहाल इस अखबार को दैनिक भास्कर के साथ ही पाठकों के पास पहुंचाया जाएगा. रिस्पांस मिलने के बाद प्रबंधन इस पर अलग रणनीति तैयार करेगा. खबर है कि इन दोनों सेंटरों से चार जून को डीबी स्टार की लांचिंग होगी. चार जून को दैनिक भास्कर का वर्षगांठ मनाया जाता है, इसलिए प्रबंधन ने डीबी स्टार की लांचिंग के लिए भी यही तिथि तय की है.
इसके लिए सीमित संख्या में नए स्टाफ की भर्ती की जा रही है. प्रबंधन शुरुआती दौर में डीबी स्टार को दैनिक भास्कर के साथ ही पाठकों तक पहुंचाएगा. इसके बाद जिस तरह का रिस्पांस मिलेगा उसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी. गौरतलब है कि रोहतक से डीबी स्टार का प्रकाशन किया जा रहा है. इस अखबार को पाठकों को बढि़या रिस्पांस मिला है. इसको देखते हुए ही प्रबंधन रोहतक के बाद हिसार तथा पानीपत से डीबी स्टार को लांच करने की योजना बनाई है.





