Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

चिटफंड घोटाला : मतंग सिंह, उनकी पत्नी मनोरंजना सिंह और सुदीप्तो सेन के बीच डील में नलिनी चिदंबरम वकील के तौर पर जुड़ी थीं

पश्चिम बंगाल का शारदा चिटफंड घोटाला दिनोंदिन एक नई शक्‍ल लेता नजर आ रहा है. अब इस घोटाले से वित्तमंत्री पी. चिदंबरम की पत्‍नी का भी नाम जुड़ रहा है. हालांकि चिदंबरम की पत्‍नी ने सभी आरोपों से इनकार किया है. घोटाले के मुख्‍य आरोपी सुदीप्‍तो सेन ने सीबीआई को जो लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी है, उसमें पी. चिदंबरम की पत्‍नी पर भी आरोप लगाए गए हैं. चिट्ठी में चिदंबरम की पत्‍नी नलिनी चिदंबरम को भी घेरा गया है. नलिनी चिदंबरम पेशे से वकील हैं. चिट्ठी में अन्‍य कई बड़ी शख्सियतों में नाम का जिक्र है.

पश्चिम बंगाल का शारदा चिटफंड घोटाला दिनोंदिन एक नई शक्‍ल लेता नजर आ रहा है. अब इस घोटाले से वित्तमंत्री पी. चिदंबरम की पत्‍नी का भी नाम जुड़ रहा है. हालांकि चिदंबरम की पत्‍नी ने सभी आरोपों से इनकार किया है. घोटाले के मुख्‍य आरोपी सुदीप्‍तो सेन ने सीबीआई को जो लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी है, उसमें पी. चिदंबरम की पत्‍नी पर भी आरोप लगाए गए हैं. चिट्ठी में चिदंबरम की पत्‍नी नलिनी चिदंबरम को भी घेरा गया है. नलिनी चिदंबरम पेशे से वकील हैं. चिट्ठी में अन्‍य कई बड़ी शख्सियतों में नाम का जिक्र है.

चिट्ठी के मुताबिक, पी. वी. नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री रहे मतंग सिंह, उनकी पत्नी मनोरंजना सिंह और सुदीप्तो सेन के बीच डील में नलिनी चिदंबरम वकील के तौर पर जुड़ी थीं. सूत्रों के अनुसार, नलिनी चिदंबरम ने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इनकार किया है. नलिनी चिदंबरम ने कहा है कि उन्‍होंने कभी भी शारदा ग्रुप के चेयरमैन व सीएमडी सुदीप्‍त सेन से किसी चैनल को स्‍थापित करने के लिए मदद नहीं मांगी.

जैसे-जैसे चिट फंड का काला चिट्ठा खुलता जा रहा है, वैसे-वैसे बंगाल की राजनीति में उबाल आता जा रहा है. पंचायत चुनाव में ममता बनर्जी को चिंता में डाल दिया है, इसलिए उन्होंने आनन-फानन में 500 करोड़ रुपये के एक राहत कोष बनाने का ऐलान कर दिया. यही नहीं, हर मौके पर वे इसके लिए सीपीएम को दोषी ठहराने से नहीं चूकती हैं. लाखों लोगों की जमापूंजी हड़पकर उनकी उम्मीदों का गला घोंटने वाले शारदा ग्रुप के सीएमडी सुदीप्तो सेन को लेकर पुलिस जब कोलकाता पहुंची, तो वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा इसलिए थी कि कहीं गुस्साए निवेशक उन पर हमला न बोल दें. कड़ी सुरक्षा में पुलिस सुदीप्तो, कंपनी की निदेशक देवयानी समेत तीन लोगों को सुरक्षित एयरपोर्ट से लेकर निकल गई, लेकिन वहां कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन जरूर किया. (आजतक)

संबंधित खबर..

चिटफंड घोटाला में नलिनी चिदंबरम का नाम क्यों नहीं ले रहा मीडिया? (देखें दस्तावेज)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...