Yashwant Singh : मैंने एकरोज वनलाइनर स्टेटस लिखा फेसबुक पर. वो ये कि… ''चिरकुट ही हूं मैं…''. ढेर सारे लोगों ने कमेंट किया. कई लोगों ने कमेंट कर पूछा कि मुझे खुद के चिरकुट होने का पता कब चला… तो साहिबान बताना चाहूंगा.. लेकिन पहले 'चिरकुट' शब्द का अर्थ समझ लें. चिरकुट का शाब्दिक अर्थ है कपड़े का छोटा टुकड़ा, वो टुकड़ा जिसे हाथ से बेतरतीब ढंग से फाड़कर अलग किया गया है. इस बेतरतीब फटे कपड़े के छोटे टुकड़े को चिरकुट कहते हैं. मतलब देसी अनगढ़ और अनुपयोगी. संभवतः
इसी कारण चिरकुट शब्द किसी को गाली के लिए यूज किया जाता है. पहले मैं खुद को बड़ा तेजतर्रार, चालाक, महान, डायनमिक आदि इत्यादि माना करता था… लेकिन ज्ञान और अनुभव का दायरा जब बढ़ा तो पाया कि सिवाय चिरकुट के मैं कुछ नहीं… एक ऐसा अनगढ़, देसी और अनुपयोगी जिसका वजूद होना न होना दोनो बराबर है. वजूद इसलिए है क्योंकि एक रोज संपूर्ण के साथ समाहित हो जाना है. वजूद नहीं है क्योंकि संपूर्ण का सूक्ष्तम मैं अंततः अपनी अलग उपयोगिता, गढ़न क्या दिखा बता पाऊंगा… जाने कितने किस्म के मानसिक-शारीरिक-वैचारिक अनुकूलन के कारण हम लोग ताउम्र खुद को भ्रम में रखे हुए जिये जाते हैं.. जै हो
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.
Dayanand Pandey : चिरकुट तो गरीब की लाज है. मेरे जानेमन टाइप के दोस्त यशवंत सिंह ने ऐलान किया है कि वह चिरकुट हैं. उनका यह ऐलान थोड़ा अंतर्विरोध लिए हुए है. वह अपनी फक्कड़ई में इस पर सफाई भी दिए जा रहे हैं. लोग-बाग और यशवंत शायद नहीं जानते कि संसद में भी एक बार इस चिरकुट शब्द पर लंबी बहस हो चुकी है, हंगामा मच चुका है और संसद में स्थापित हो चुका है कि चिरकुट गरीब की लाज है. और कि यह संसदीय शब्द है. हुआ यह कि एक बार संसद में एक झड़प के दौरान कल्पनाथ राय ने एक सदस्य को चिरकुट कह दिया. कह दिया कि आप चुप रहिए, आप चिरकुट हैं. बड़ा हंगामा हुआ तब. क्या तो चिरकुट शब्द असंसदीय है. कहा गया कि कल्पनाथ राय माफी मांगें और यह शब्द कार्रवाई से हटाया जाए. कल्पनाथ राय माफी मांगने को तैयार नहीं हुए. और जब बहुत हो गया तो अंतत: चंद्रशेखर जी खड़े हुए और कहा कि चिरकुट तो गरीब की लाज है. गरीब इसी चिरकुट से अपनी लाज बचाता है. चिरकुट संसदीय शब्द है, असंसदीय नहीं. तब जा कर कहीं मामला शांत हुआ और संसद में मचा हंगामा शांत हो गया. कल्पनाथ राय की लाज भी बच गई और कि उन्हें माफी नहीं मांगनी पड़ी.
वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार दयानंद पांडेय के फेसबुक वॉल से.
Ashok K Sharma : प्रख्यात पत्रकार यशवंत सिंह (भड़ास पोर्टल के कर्ता) के खिलाफ खुली बगावत. वे लगातार खुद को चिरकुट बता रहे हैं. मैं उनकी इस मनमानी से पूर्णतः असहमत हूँ :
चिरकुट इकले तुम नहीं, हे भ्राता यशवंत
तुमसे ज्यादा वो हुए, जो साले बनते संत
साले बनते संत, कभी कुछ कर ना पाते
जूठन ज्ञान की चाटचूट, के माल कमाते
इज्ज़त धेले की नहीं, कहलाते गणमान्य
रिश्वत चोर बाजारी का भरा रहे धनधान्य
भरा रहे धनधान्य, किसी के कभी न होते
मूढ़मति ये लोग शेखचिल्ली के पोते
चिरकुट चींटी की तरह, दे हाथी धुल चटाय
चिरकुट में होता छुपा दुनिया भर का ज्ञान
चिरकुट है यशवंत, तो चिरकुट हिन्दुस्तान
-(अंकुश)
यूपी में सूचना विभाग में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी अशोक के. शर्मा फेसबुक वॉल से.
इसे भी पढ़ें: कल की रात. सड़क छाप. चिरकुट राग.
उपरोक्त पोस्टों पर आईं कुछ प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं…
Naveen Naveen पता है मुझे यशवंत भाई…..लोग यही कहते होंगे आपको ….लेकिन मेरे जैसे हजारो लोगो के प्रेरानास्रोत हो आप …मेरी वर्तमान वास्तविक जिंदगी के तीन चिरकुट (three idiot) हैं-अरविन्द केजरीवाल, अलोक दीक्षित (stop acid वाले) और यशवंत (bhadas4media)…..
Dhananjay Singh चकती लगाने के भी काम आता रहा है चिरकुट
Yashwant Singh धनंजय भाई, यही तो है चिरकुट का काम. परहित सरस धरम नहीं भाई…
Pooja Singh ye jo thoda aman,prem, shaanti duniya mai bachi hui hai wo hum jaise chirkuton ki vajah se hi hai…..nahi to mahagyaani logo ka kya bharosa
Yashwant Singh ध्यान रखें, विदेसी लोग चिरकुट नहीं हो सकते.. 🙂
Sarvesh Yadav हम तो अर्थ जान कर ही खुद को चिरकुट बोले थे आपकी वाल पर। ……और आपकी कविताये नही आ रही नियमित।
Monika Guneta Bahut time se matlab jaanane maan tha iska …. Thx yashwant G:) explain karne ke liye
Madan Tiwary चिरकुट लीगल शब्द है। हमलोग कोर्ट मे नकल निकालने के लिये चिरकुट दाखिल करते है
Yashwant Singh लीगल टर्म में चिरकुट का क्या मतलब है Madan भाई? चिरकुट दाखिल करने का मतलब क्या है…
Shivani Kulshrestha वैसे भारतीय समाज मेँ चिरकुट का मतलब कंजूस से होता है।
Hari Jaipur shivani ji chirkut chirkut hee hota hai. ise kanjoos se kyu jode.
Vivek Gupta सर जी Yashwant Singh अगर आप चिरकुट है तो चिरकुट का मतलब भी बड़ा हो जायेगा, इसलिए दोनों छोटी मात्रायें बड़ी हो जायेंगीं और हो जायेगा चीरकू़ट………….मतलब जो अपने दुश्मनों को चीर दे और उनको कूट डालें…….तो है ना आप चिरकुट……….कोई शक……..मुझे तो नही………..
पंकज कुमार झा बहूत खूब. दिव्य ज्ञान. सच में … सारी पढ़ाई-लिखाई का एकमात्र अर्थ यही है हम अपनी मुर्खता को जान जाएं.
Madan Tiwary भाइ यशवंत चिर्कुट का मतबल हुआ फ़ार्म 40 के तहत किसी कागजत की नकल लेने के लिये दरख्वास्त। / आवेदन। जिसको अपिलिकेशन फ़ार कापी कहते है। इसका बहुत महत्व है। पर आप क्या सब कुछ एक बार में सीख जाना चाहते है?
Jai Prakash Tripathi चिरकुटई कोई हंसी-ठट्ठा नहीं, सबके बस की नहीं। किसी ने फेसबुक पर ही लिखा था कि भइया हमार चिरकुट नाम अइसहीं ना पड़ि गइल, समझला बबुआ…जो मजा चिरकुटई में है, भलमनई में नाहीं। एक कवि ने तो अपना नाम ही चुरकुट लिख लिया है…चिरकुट से चुरकुट और चोख-चोख…नाना प्रकार के चिरकुट/चुरकुट, आइडिया चुराने वाले, कविता-लेख चुराकर अपने नाम से चेंप देने वाले, अंदर जाकर नेताओं-अफसरों और दंभी साहित्यकारों के पांव छू, बाहर आकर भाव दिखाने वाले चुरकुट/चिरकुट……………''वैसे चिरकुट का प्रयोग आउटडेटेड वस्तु के लिए किया जाता है. इस स्थिति में नेता भी चिरकुट हो सकते हैं और अभिनेता भी. बदलते वक्त में चिरकुट शब्द आज तुच्छ के अर्थ में भी प्रयोग करने लगे हैं.''….फुरसतिया की सुनिए….चिरकुटई किसी तर्क की भी मोहताज नहीं है। दूसरा भले की कितना अकल की बात करे लेकिन किसी को चिरकुट कहने का सर्वाधिकार चिरकुट की उपाधि देने वाले के हाथ में रहता है।….. ‘टनाटन’ और ‘चौचक’ ..'' आपने चिरकुट शब्द की मार्मिक व्याख्या, बेबाक आत्मालोचन किया है, बिंदास उनके लिए, जो खुद को महान समझते हैं…सचमुच यशवंत जी बहुत सुंदर। बधाई बार बार। इतना साफ वही लिख सकता है, जिसे खुद के बारे मे कोई भ्रम न हो। ऐसा होने के लिए जीवट होना चाहिए…
Riaz Khan Bahot shreshth paribhasha….jitna jana utna anpadh utna,vinamra paya
Mani Bhushan लत्ता व चीथड़ा देसी शब्द से ही चिरकुट की उत्पत्ति हुई है,देहात मे लत्ता इज्जत बचाने के काम आता है,यशवंत भाई आपने बड़ा काम करने का बीड़ा उठाया है,इसी प्रकार गरीबो की इज्जत के लिये कलम से लड़ते रहिये भगवान हमेशा आपके साथ रहेगा|
Lokmitra Gautam santwani
Shivani Kulshrestha Wow cute cute
चन्द्रशेखर करगेती मेरे "ग्याडू" को भी कहीं स्थान दिला दो यशवंत भाई, हमारे वाले माननीय तो अब इस शब्द को भूल चुके हैं…
Sanjay Rai संभवत: बिहार सरकार में एक फाइल होती है जिसे चिरकुट कहते हैं।।अंग्रेजी में चिरकुट का अर्थ है- CHEAP, FILTHY, WORTHLESS, UNFAITHFUL.
Hemant Tyagi जानेमन टाइप के दोस्त Yashwant Singh bahai aapkee jai ho
Harish Singh Mai bhi chirkut tum bhi chirkut duniya sari chirkut hai.
Rakesh Srivastava लांग लीव
Ram Joshi kya baat hai
Satyandra Kumar Yadav चिरकुट बनना आसान नहीं बस इतना समझ लो.. पदबहकों की दुनिया है और उनसे लड़ते जाना है
Sanjeev Chandan क्यों डरा रहे हैं ?
Ajit Ujjainkar Aise kai chirkut aur chahiye!!!
Krishna Kumar bilkul sahi kaha bhi
Ashok K Sharma poora mulk hee bana hua hai..
माधो दास उदासीन ये संबोधी कब प्राप्त हुई?
Bholeshwar Upmanyu मिल गया प्रमाण पत्र.
Guddu Yadav सबसे बढ़िया उपाधि… बोलो स्वयंभू चिरकुट बाबा की जय
Lalit Choudhary Bhaishahab Samaj nahi ata ki apke aise status par kaise react kiya jaye
Ashwani Kumar Srivastva mirza pur me ek chirkut baba hai .pathrahiya me sadak ke kinare rahte hai
Raakesh Pathak Kaun se vatvrisksha ke neeche gyaan prapti hui…. wo to itihaas me shaamil ho gaya.
Surendra Grover जय हो चिरकुट बाबा की
ठा. कृष्ण प्रताप सिंह हहा ! चिरकुट !!
Manika Sonal Aatm ghyaan…. maha gyaan..
Vikas Pathak HI YASHWANT SINGH CHIRCOT, I AM VIKAS PATHAK ONLY VIKAS PATHAK
Harish Singh Koi shak
Dev Gupta are khe bhiya
Vimal Kumar tikut hunmain
Alok Ratn Upadhyay देर आए दुरूस्त आए…
Narendr Kumar Gupta Ho hi
Ashutosh Na Real ई तो वो हो गया मैं भी आम आदमी
Rakesh Pandey जबरदस्ती !!
Ashutosh Na Real ई तो वो हो गया मैं भी आम आदमी
लोकेश सालारपुरी नई चिरकुटी कारनामे की झलक तो दिखाओ दोस्त तभी तो नम्बर देंगे
Shivani Kulshrestha esa kuch bhi nayhi jo bol raha hai vo khud hi hai
Himanshu Gupta kaise pata chala bhai ?
Arif Beg Aarifi aese chirkut milte b kaha hai bhai.
Rajiv Tiwari Batana jaroori tha kya.
Ankit Kumar ये कब पता चला सर आपको
Satyajeet Singh Sir ,patrkr chirkut hote hi hai
Anil Sakargaye चित्रकूट में तुलसी जी को भी यह अहसास हुआ था
Kamlesh Kumar Singh Bhadas
Kaushalendra Kumar Rai to kabir ki dharti pr aaiye sir
Pradeep Sharma ये आपको पता कब चला की आप चिरकुट है..?? ( सादर माफ़ी सहित दद्दा )
Neeraj Kumar kab tak chirkut hi rahenge….?
Meenakshi Singh kab pata chala…
Arun Srivastava घायल कि गति घायल जाने
Aashutosh Srivastava Nhi bulkul galat






