लखनऊ से खबर है कि मुख्यमंत्री मायावती ने खुद को करप्शन के खिलाफ लड़ने वाली नेता साबित करने के लिए अबकी चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है. मायावती ने यह कदम यूपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा किए जाने के ठीक एक दिन बाद उठाया है. मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने के पीछे कारण बताया गया है इन पर भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे होना. बर्खास्त मंत्रियों के नाम हैं- कृषि यांत्रिकी मंत्री राजपाल त्यागी, उच्च शिक्षा मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, पिछड़ा कल्याण मंत्री अवधेश कुमार और होमगार्ड्स मंत्री हरिओम. इन सभी मंत्रियों के खिलाफ लोकायुक्त की जांच चल रही है. माना जा रहा है कि माया का यह एक्शन चुनावी है.





