राजस्थान पत्रिका प्रबंधन ने राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए अपने आजमाए पत्रकार हरीश मलिक को जिम्मेदारी सौंपी है. वे चुनाव कवरेज के इंचार्ज होंगे. इस कार्य के लिए उन्हें पत्रिका, भोपाल से कार्यमुक्त कर जयपुर बुला लिया गया है. उनकी जगह पत्रिका, भोपाल के नए आरई जीनेश जैन बनेंगे. जीनेश स्टेट डेस्क पर हुआ करते थे.
पत्रिका समूह राजस्थान में हरीश मलिक के नेतृत्व में पहले भी विधानसभा चुनाव कवरेज करा चुका है. उसी के बाद उन्हें ग्वालियर का आरई बनाया गया फिर भोपाल का.
उधर, अमर उजाला, चंडीगढ़ के साथ धर्मेंद्र ने नई पारी शुरू की है. वे इससे पहले आज समाज, अंबाला में कार्यरत थे. दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से डिप्टी एडिटर अमरजीत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है.
भड़ास तक मीडिया की सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






