Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

चुनाव आयोग ने एनसीआर के एडीजी समेत सात अधिकारियों को हटाया

लखनऊ : चुनाव आयोग ने बढ़ती शिकायतों के चलते मंगलवार की देर रात अहम फैसला लेते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के एडीजी, गोंडा के जिलाधिकारी और मुरादाबाद के आईजी समेत राज्‍य के सात अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि गोंडा के जिलाधिकारी राम बहादुर को हटाकर उनके स्थान पर विशेष सचिव नियुक्ति रोशन जैकब को तैनात करने का आदेश दिया गया है। राम बहादुर उस समय चर्चा में आए थे, जब अदम गोंडवी की मदद की थी।

आईजी मुरादाबाद एमके बशाल के स्थान पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से हाल ही में लौटे आईपीएस अधिकारी पीयूष आनंद को नियुक्त किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान पीयूष आनंद सीबीआई में तैनात थे। वहीं आयोग ने एनसीआर जोन के एडीजी केएल मीणा को हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि मीणा को इसलिए हटाया गया है क्योंकि उप्र में कहीं और एडीजी जोन की व्यवस्था नहीं है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव तक इस पद पर किसी और की तैनाती नहीं की जाएगी। इसके अलावा मथुरा के जिला विद्यालय निरीक्षक एके मिश्रा व जिला आपूर्ति अधिकारी अशोक कुमार, एचएसओ नोएडा अनुजा चौधरी तथा एसओ गाजीपुर आरआर यादव को भी हटा दिया गया है। इन सभी लोगों के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद इन्‍हें हटाया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...