Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

चुनाव कराना नहीं, स्‍वयंभू अध्‍यक्ष बने रहना चाहते हैं हिसाम सिद्दीकी

उत्‍तर प्रदेश मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समिति में चुनाव को लेकर मेलबाजी का दौर चालू है. चुनाव लड़ने वाले, चुनाव में भाग लेने वाले, चुनाव कराने वाले, चुनाव को रोकने की कोशिश करने वाले सभी लोग एक दूसरे को मेल भेज रहे हैं. इसके चलते उत्‍तर प्रदेश मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समिति कम मेलबाजी और विवादों की संस्‍था ज्‍यादा हो गई है. नीचे हेमंत तिवारी द्वारा चुनाव अधिकारी बनाए गए किशोर निगम को भेजा गया मेल.

उत्‍तर प्रदेश मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समिति में चुनाव को लेकर मेलबाजी का दौर चालू है. चुनाव लड़ने वाले, चुनाव में भाग लेने वाले, चुनाव कराने वाले, चुनाव को रोकने की कोशिश करने वाले सभी लोग एक दूसरे को मेल भेज रहे हैं. इसके चलते उत्‍तर प्रदेश मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समिति कम मेलबाजी और विवादों की संस्‍था ज्‍यादा हो गई है. नीचे हेमंत तिवारी द्वारा चुनाव अधिकारी बनाए गए किशोर निगम को भेजा गया मेल.

श्री किशोर निगम जी,                                दिनांक 14 मई 2012

आपको संबोधित श्री हिसाम सिद्दीकी के पत्र के विषय में आपको कुछ तथ्यों की जानकारी देना बेहद जरूरी समझता हूं। वस्तुतः इस पत्र में कई बातें पूरी तरह भ्रामक, झूठी और कपोलकल्पित हैं, साथ ही यह उन 90 से ज्यादा मान्यता प्राप्त संवाददाताओं का सार्वजनिक अपमान है जिन्होंने आपसे विवादित नियमावली के बजाय पुरानी परंपरा और विश्वास के आधार पर चुनाव कराने की मांग की थी। आपको याद होगा कि आपने कहा था कि यदि सभी मान्यता प्राप्त संवाददाताओं के एक तिहाई लोग विवादित नियमावली से चुनाव नहीं चाहते हैं तो आप इस पर विचार करते हुए पुरानी व्यवस्था से चुनाव करायेंगे। इस विषय में दिनांक 11 मई को दो मांग पत्र चुनाव समिति को सौंपे गये, जिसमें 90 से ज्यादा मान्यता प्राप्त संवाददाताओं के हस्ताक्षर थे। आप एवं श्री राजकुमार सिंह जी से यह भी कहा गया था कि 50 से ज्यादा और संवाददाताओं के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र दो घंटे में दिया जा रहा है। जिस पर आप दोनों ने कहा कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है क्योंकि काफी संख्या में लोगों के विचार मिल चुके हैं।

महोदय आपको बताना चाहूंगा कि श्री हिसाम सिद्दीकी द्वारा आपको लिखे पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कुल 41 मान्यता प्राप्त संवाददाताओं ने ही विवादित नियमावली से चुनाव न कराये जाने का ज्ञापन दिया है। चूंकि श्री सिद्दीकी ने आपको लिखा पत्र कुछ दर्जन मान्यता प्राप्त संवाददाताओं को भी अग्रेषित किया है इसलिए अब यह जरूरी हो गया है कि सभी को स्पष्ट किया जाय कि श्री सिद्दीकी झूठ बोल रहे हैं या वे आपको झूठा बता रहे हैं या फिर 90 से ज्यादा वे संवाददाता झूठे हैं जिन्होंने ऐसे मांगपत्र पर हस्ताक्षर किये हैं। आग्रह है कि आप नियमावली को लेकर मांगपत्र पर हस्ताक्षर के बारे में तत्काल स्थिति स्पष्ट करें।

श्री सिद्दीकी के इस पत्र से लगता है कि वे मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव को विवादित करते हुए स्वयंभू अध्यक्ष बने रहना चाहते हैं। उन्हें न तो समिति के लेटर पैड के इस्तेमाल का अधिकार है और न ही अध्यक्ष लिखकर कोई बैठक बुलाने का अधिकार है। याद रहे, मान्यता प्राप्त संवाददाताओं की सामान्य सभा द्वारा चुनी गयी श्री अजय कुमार जी की अध्यक्षता वाली निर्वाचन समिति ने भी श्री हिसाम सिद्दीकी की इसी तरह की टिप्पणियों, आक्षेप एवं अनावश्यक हस्तक्षेप के चलते स्वयं को चुनाव प्रक्रिया से विरक्त कर लिया था। उक्त समिति ने साधारण सभा बुलाने की संस्तुति की थी और इसी प्रकार का निर्णय आपने भी लिया कि साधारण सभा बुलाकर पूरे प्रकरण का समाधान किया जाय, लेकिन श्री हिसाम सिद्दीकी और उनके साथियों ने आपकी सलाह को दरकिनार कर पूरे मामले को फिर से विवादित करने का षड़यंत्र किया है जिससे अधिकांश मान्यता प्राप्त संवाददाताओं में आक्रोश है।
    
आपको याद दिलाना चाहता हूं कि दिनांक 11 मई को मीडिया सेंटर में आप सहित करीब तीन दर्जन मान्यता प्राप्त संवाददाताओं के समक्ष आपके पत्र का मौखिक जवाब देते हुए श्री हिसाम सिद्दीकी ने वादा किया था कि वे 30 मई से पूर्व समिति का चुनाव करा देंगे और इसके लिए जल्द ही साधारण सभा बुलायेंगे। ऐसा लगता है कि स्वयंभू अध्यक्ष बने रहने की साजिश के तहत श्री हिसाम सिद्दीकी न तो साधारण सभा बुलाना चाहते हैं और न ही उनकी चुनाव कराने की मंशा है। ऐसे में आप से आग्रह है कि इस प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप कर सभी मान्यता प्राप्त संवाददाताओं की बैठक बुलाकर सभी की राय लेकर चुनाव प्रक्रिया सर्वमान्य तरीके से कराने की कृपा करें।

भवदीय

हेमंत तिवारी

स्वतंत्र पत्रकार


उत्‍तर प्रदेश राज्‍य मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समिति के चुनाव के विवाद से संबंधित खबरों के बारे में जानने के लिए क्लिक करें – विवाद में मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समिति चुनाव

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...