इटावा : हाल के दिनों में सबसे लोकप्रिय हुये गीत कोलावरी डी की तर्ज पर 2012 के विधानसभा चुनाव में नेताओं को चेताने के लिये कवि हृदय एक युवक ने धोखाधड़ी के नाम से एक गीत की रचना की। इटावा के इस युवक का नाम है गौरव चौहान। गौरव चौहान आमतौर पर कवि सम्मेलनों में कविता पाठ करते हुये अपने आप को स्थापित करने के लिये संघर्षशील हैं। धोखाधड़ी नाम से इस गीत को रचनाबद्ध करने का काम किया है इटावा के ख्यातिलब्ध एचएमएस इस्लामिया इंटर कालेज के संगीत शिक्षक मुसीर अहमद ने।
धोखाधड़ी नाम के गीत की रचना खुद गौरव चौहान ने की है, जिसमे गौरव ने आज के राजनैतिक हालत की चर्चा को कोलावरी डी के तर्ज पर बेहतरीन ढंग से पेश किया है।
कोलावरी की जगह धोखाधड़ी
https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/542/–your-favourite/etawah-se-dhokhadadi-song.html
दिनेश शाक्य
इटावा






