जोधपुर : क्षेत्र के पत्रकार चेतन कुमार मालवीय को अखिल भारतीय मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन का राजस्थान प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मालवीय को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने पर पत्रकार प्रवीण लक्षकार जैतारण, धर्मीचन्द उपाघ्याय जैतारण, अनंत गहलोत रायपुर, कन्हैयालाल जांगीड पीपाड, मधुभाई रामदेव जोधपुर, थानमल लोहार जालोर, प्रमोद तातेड जयपुर, अर्जुन पंवार जोधपुर, धनराज सियाग बावडी, पूनमचंद राजपुरोहित रायपुर, ओम बोराणा सोजत, प्रयास मालवीय राणावास, भवानी शंकर अजमेर, संदीप बोहरा मेडता, शकील मोहम्मद धोलपुर सहित कई पत्रकारों और लोगों ने बधाई दी है।






