viplav Vinod : महाकुत्ते की याद में राष्ट्रीय महाकुत्ता स्मारक बने। अमिताभ बच्चन के कुत्ते की मौत के शोक में एक महीने के लिये राष्ट्रीय मातम मनाया जाना चाहिये। देश के हर आदमी के लिये सिर मुंडवाना और सफेद कपड़े पहना जरूरी होना चाहिये तभी उस महान आत्मा को शांति मिल सकेगी। उस महानायक के कुत्ते को महाकुत्ता घोषित करना चाहिये और उनकी याद में राष्ट्रीय स्मारक बनना चाहिये।
इसके अलावा सभी चैनलों एवं अखबारों के दफ्तरों में कुत्ता मंदिर बनना चाहिये। हर कर्मचारी के लिये दफ्तर में घुसते ही मंदिर पर माथा टेकना चाहिये। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के घर में जितने भी चूहे, बिल्ली, काकरोच, छिपकली बगैरह..बगैरह हैं सबको राष्ट्रीय महत्व के जीव घोषित करना चाहिये और उनके संरक्षण के लिये एक अरब करोड रूपये की राष्ट्रीय योजना बनायी जानी चाहिये।
वरिष्ठ पत्रकार विनोद विप्लव के एफबी वॉल से साभार.






