Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

चैनलों पर दिखाए जाने वाले प्री एक्जिट पोल रोकने के लिए पीआईएल दाखिल

 इलाहाबाद : इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष विधानसभा चुनाव का एक्टिज पोल व जनता की राय के प्रसारण व टीवी चैनलों पर दिखाए जाने पर रोक लगाने की मांग में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याची का कहना है कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 (ए) के अंतर्गत इसकी मनाही की गई है। इसके बावजूद टीवी चैनलों पर उनका प्रसारण किया जा रहा है जो आपराधिक कृत्य है। याचिका की सुनवाई 8 फरवरी को होगी।

याचिका में भारत के निर्वाचन आयुक्त प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त व प्रदेश के मुख्य सचिव को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में इन अधिकारियों का कानूनी उपबंधों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश जारी करने की मांग की गई है। याची का कहना है कि एक्जिट पोल, ओपीनियन पोल का प्रसारण स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के खिलाफ है जो कि मतदाताओं के मस्तिष्क को प्रभावित करता है। याचिका सैयद मुहम्मद फैजल ने दाखिल की है। अधिनियम में स्पष्ट रोक के बावजूद टीवी चैनलों द्वारा प्रसारण किया जा रहा है जिससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और इस प्रसारण से चुनाव प्रक्रिया दूषित हो रही है। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...