: जमानत पर हो गए रिहा : इंदौर में एक टीवी चैनल के कैमरामैन पर हमला करने वाले भाजपा नेता के दो पुत्रों समेत पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट किया. बाद में सभी जमानत पर रिहा हो गए. इंदौर में भाजपा नेता कमाल खान, जिन्हें हाल ही में मध्य प्रदेश स्टेट माइनारिटी कमिशन का सदस्य बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है, के दो पुत्र माज खान और बिलावल खान अपने दो साथियों वसीम खान और शरद के साथ मिलकर एक टीवी चैनल के कैमरा मैन बालचन विष्णुराव गर्दे के ऊपर हमला कर दिया था.
कैमरामैन ने इसकी शिकायत एमजी रोड पुलिस स्टेशन में की थी. जांच के बाद पुलिस ने भाजपा नेता के दोनों पुत्रों समेत सभी चारों को अरेस्ट कर लिया. हालांकि हल्की धाराओं में मामला लिखे जाने के चलते चारों को जमानत भी मिल गई. हालांकि मीडियाकर्मियों में इस हमले को लेकर काफी रोष है.






