वीकान मीडिया एंड ब्रांडकास्टिंग समूह के चैनल कात्यायनी में शोषण पुरानी बात है. यहां तीन सालों से कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ी है, और जो इसके खिलाफ आवाज उठाता है, उसे नौकरी से निकालने की धमकी मिलती है. आफिस में कोई गार्ड नहीं है. यहां तक कि रात में भी नहीं जब कि यहां 24 घंटे ट्रांसमिशन होता है. कर्मचारियों की कोई सुरक्षा नहीं है. हद तो तब हो गई जब एक इलेक्ट्रीशियन ने तंग आकर इस्तीफा दे दिया.
यहां सिर्फ दो इलेक्ट्रीशियन थे और बिना किसी साप्ताहिक छुट्टी के बारह-बारह घंटे काम करते थे. किसी किसी दिन 24 घंटे भी काम करना पड़ता था. और इस अतिरिक्त काम के लिए कोई ओवरटाइम भी नहीं मिलता था. इस्तीफा देने पर चैनल के डाइरेक्टर सुनील झा ने इस इलेक्ट्रीशियन को पीटा और चोरी के झूठे इल्जाम में फंसाने की धमकी भी दी.
अब इस चैनल का हाल ये है कि यहां इलेक्ट्रीशियन डिपार्टमेंट खाली हो गया है. हाल ही में फोटोग्राफी डिपार्टमेंट के हेड राम बाबू गुप्ता और आईटी डिपार्टमेंट के अंकित ने भी इस्तीफा दे दिया है. अगर किसी को इस खबर के बारे में कनफर्मेशन चाहिए तो कात्यायनी टीवी के किसी भी कर्मचारी से पूछ सकता है. (कानाफूसी)
अवतार वर्मा





