Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

चैनल के पत्रकार पर ब्‍लैकमेल करने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

सहारनपुर। कोतवाली देहात के गांव सकतपुर की महिला प्रधान के पति ने एसएसपी से मिलकर एक टीवी चैनल के पत्रकार पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सकतपुर की प्रधान बेबी के पति हरीश कुमार ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव में नियमानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनकी ही ग्राम पंचायत के दूसरे गांव बहादुरपुर का निवासी एक व्‍यक्ति जो खुद को एक टीवी चैनल का पत्रकार बताता है, उन्हें काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा है।

बीते 16 मार्च को कथित टीवी पत्रकार उनके घर आया और प्रधान बेबी को धमकी देते हुए पांच हजार रुपये की मांग की। ऐसा न करने पर टीवी चैनल पर खबर चलाकर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद प्रधान ने उसे पांच हजार रुपये भी दे दिए। इसके बाद भी उक्‍त पत्रकार लगातार धमकी देता रहा। बाद में जब गांव में चल रही पंचायत में कथित पत्रकार से पूछा गया तो उसने गाली-गलौच करते हुए अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी। जिसके बाद प्रधान बेबी तथा उनके पति हरीश कपिल ने एसएसपी से इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...