Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

चैनल नियो क्रिकेट अब हो गया नियो प्राइम

नियो स्पोर्ट्स को अपने एक्सक्लूसिव क्रिकेट चैनल को छोड़कर सभी खेलों का चैनल बनाने को बाध्य होना पड़ा है. अब वह नियो क्रिकेट चैनल की जगह नियो प्राइम के नाम से जाना जाएगा. इसके पीछे सबसे अहम वजह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के टीम इंडिया के घरेलू मैचों का प्रसारण करार अधिकार रद्द होना बताया जा रहा है. प्रसारणकर्ता ने नियो क्रिकेट चैनल का नाम बदलकर नियो प्राइम कर दिया है. जिससे कि अन्य खेलों का प्रसारण भी इस चैनल पर किया जा सके.

नियो स्पोर्ट्स के मुख्य संचालन अधिकारी प्रसारण (टीवी आपरेशन) प्रसन्ना कृष्णन ने कहा, ‘सच्‍चाई यह है कि अब हमारे पास बीसीसीआई के अधिकार नहीं हैं. जब तक हमारे पास बीसीसीआई के अधिकार थे. तब हम कुछ हद तक घरेलू मैचों का भी प्रसारण करते थे. इसलिए तब क्रिकेट का एक्सक्सूसिव चैनल खोलना अच्छा फैसला था.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन अब हमने महसूस किया है कि 24 घंटे का क्रिकेट चैनल शायद उपयोगी नहीं हो. इसलिए यह अधिक समझदारी भरा है कि हम इसे इस तरह से पेश करें.’ बीसीसीआई ने भुगतान नहीं करने पर पिछले साल दिसंबर में नियो स्पोर्ट्स के प्रमोटर निम्बस कम्यूनिकेशन का अपने साथ हुआ प्रसारण अधिकार रद्द कर दिया था. इसके साथ ही दो हजार करोड़ रुपए की बैंक गारंटी भी जब्त कर ली थी. साभार : समय

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...