Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

चैनल में पैसे का लेन-देन और हंगामा

गुड़गांव : हरियाणा के कांग्रेसी विधायक हैं रघुबीर कादियान और उनका एक हरियाणा का क्षेत्रीय न्यूज चैनल है 'आई विटनेस'। इसका संचालन गुड़गांव से होता है। दो दिन पहले चैनल का हेड आफिस हंगामे का केंद्र बन गया। जमकर बवाल हुआ। बताते हैं कि चैनल के एक जूनियर स्टाफ ने इनपुट से जुड़े किसी बड़े अधिकारी का ही गला पकड़ लिया और जमकर गाली-गलौच की। मामला किसी स्ट्रिंगर के पैसे के लेन-देन से जुड़ा हुआ था।

गुड़गांव : हरियाणा के कांग्रेसी विधायक हैं रघुबीर कादियान और उनका एक हरियाणा का क्षेत्रीय न्यूज चैनल है 'आई विटनेस'। इसका संचालन गुड़गांव से होता है। दो दिन पहले चैनल का हेड आफिस हंगामे का केंद्र बन गया। जमकर बवाल हुआ। बताते हैं कि चैनल के एक जूनियर स्टाफ ने इनपुट से जुड़े किसी बड़े अधिकारी का ही गला पकड़ लिया और जमकर गाली-गलौच की। मामला किसी स्ट्रिंगर के पैसे के लेन-देन से जुड़ा हुआ था।

ये इनपुट अधिकारी चाहते थे कि जूनियर स्टाफ मेंबर उस स्ट्रिंगर को आफिस से भगा दे क्योंकि कहीं वह हेड की पोल न खोल दे। इसी बात को लेकर इस हेड ने अपने जूनियर को गाली दे दी। बस फिर क्या था उसने भी तपाक जवाब दिया और नौबत गला पकड़ने तक आ गई। जवाब भी उसी हेड के जवाब में ही दिया। काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा। भई हंगामा क्यों हो, जिस कादियान साहिब का यह चैनल है, वह हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं और अध्यक्ष के तौर पर हंगामे देखने-सुनने की आदत रही है। अब उसी के चैनल का स्टाफ भी तो उन्हीं का अनुसरण करेगा।

दरअसल चैनल के इस इनपुट के अधिकारी महोदय और हरियाणा के किसी जगह के एक स्ट्रिंगर के बीच पैसों का लेन-देन हुआ। अब किसने किसको दिए, यह तो पता नहीं लेकिन वह स्ट्रिंगर चैनल की एक बड़ी अधिकारी के पास शिकायत लेकर पहुंच गया। यह भनक इन हेड को लग गई और उन्होंने अपने जूनियर पर दबाव बनाया कि वह उस स्टिंगर को वहां से भगा दे, जब उस जूनियर ने इंकार कर दिया तब वह हेड महोदय गाली-गलौच पर उतर आए। फिर क्या था जूनियर ने अपने ही स्टाइल में जवाब दिया। बताते हैं कि उसने हेड महोदय का गला ही पकड़ लिया। काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा।

गुड़गांव से दीपक खोखर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...