न्यूज चैनल 'चैनल वन' के साथ दो लोगों ने नई पारी की शुरुआत की है. कमलकांत गौरी को न्यूज कोआर्डिनेटर बनाया गया है. कमलकांत गौरी पहले आजाद न्यूज में हुआ करते थे. आजाद न्यूज चैनल बंद हो जाने के बाद कमलकांत ने चैनल वन का रुख किया है.
उधर, मनोज वर्मा अपनी किस्मत आजमाने प्रिंट से टीवी में आ गए हैं. नेशनल दुनिया में कार्यरत रहे मनोज वर्मा ने चैनल वन में पोलिटिकल एडिटर के बतौर ज्वाइन किया है. चैनल वन में पहले से ही मैनेजिंग एडिटर के रूप में नवीन पांडेय कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों को देखते हुए चैनल वन मैनेजमेंट ने अपनी टीम बड़ी की है.
एक अन्य जानकारी के मुताबिक दीपिका शर्मा ने चैनल वन से इस्तीफा दे दिया है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






