Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

‘चैनल वन’ में डायरेक्टर बने अजीज बर्नी

बहुत दिनों से घर बैठे और खुद का अखबार निकाल रहे अजीज बर्नी ने आखिरकार एक नया ठिकाना पकड़ ही लिया. वे 'चैनल वन' न्यूज चैनल के हिस्से बन गए हैं. बताया जाता है कि उन्हें डायरेक्टर के रूप में ज्वाइन कराया गया है. अजीज बर्नी को आज चैनल में इंट्रोड्यूस कर दिया गया है.

बहुत दिनों से घर बैठे और खुद का अखबार निकाल रहे अजीज बर्नी ने आखिरकार एक नया ठिकाना पकड़ ही लिया. वे 'चैनल वन' न्यूज चैनल के हिस्से बन गए हैं. बताया जाता है कि उन्हें डायरेक्टर के रूप में ज्वाइन कराया गया है. अजीज बर्नी को आज चैनल में इंट्रोड्यूस कर दिया गया है.

अजीज बर्नी के आने के बावजूद संजय पाठक बतौर संपादक और शंकर अर्निमेश बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते रहेंगे. अजीज बर्नी अपना अखबार भी निकालते हैं और निकालते रहेंगे. बताया जाता है कि चैनल से अखबार को सपोर्ट मिलेगा और अखबार से चैनल को. मतलब कि अजीज बर्नी और जहीर अहमद, एक दूजे को सपोर्ट करेंगे, कंटेंट के लेवल से लेकर रेवेन्यू जनरेशन तक के मसलों पर.

ज्ञात हो कि अजीज बर्नी ने काफी लंबा समय सहारा ग्रुप के साथ गुजारा. वहां उनकी तूती बोलती थी. सहारा के उर्दू अखबार व मैग्जीन के सर्वेसर्वा हुआ करते थे अजीज बर्नी. पर धीरे धीरे उनका जलवा वहां कम होता गया और एक समय ऐसा आया कि उन्हें सहारा से बेसहारा होना पड़ा. बर्नी को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ती रही. इस बीच, उन्होंने अपना अखबार निकालने का काम शुरू किया. पर उससे भी वो बात नहीं बनी, जो बर्नी चाहते थे.

बड़े फलक पर काम करने के लिए अजीज बर्नी ने चैनल से जुड़ने का रास्ता बनाया और चैनल वन से नाता जोड़ लिया. हालांकि चैनल वन में संपादकों के टिकने का अभी तक का जो रिकार्ड है उसके आधार पर कहने वाले कह रहे हैं अजीज बर्नी का जो स्वभाव है, उस हिसाब से वे ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकेंगे यहां. फिर भी, आशंकाओं को दरकिनार करते हुए बर्नी को नई शुरुआत के लिए बधाई तो दी ही जानी चाहिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...