दिल्ली पत्रकार संघ के बैनर तले दर्जनों पत्रकारों ने 25 जून को जंतर-मंतर पर धरना दिया. ये पत्रकार बिना कारण के संस्थानों से निकाले जाने के विरोध में धरना दे रहे थे. इस धरना में लांच होने जा रहे 4रीयल न्यूज समेत कई संस्थानों से निकाले गए पत्रकार शामिल थे. पत्रकारों की मांग थी कि उनके लिए जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाए. पत्रकारों ने इस संदर्भ में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) को भी शिकायती पत्र भेजा है.
4रीयल न्यूज समेत तमाम चैनलों के पत्र अब प्रधानमंत्री आवास, सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी समेत कई लोगों के घरों के सामने धरना देंगे. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हुई छंटनी में तमाम चैनलों एवं संस्थानों से दर्जनों पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.








