Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

छंटनी मसले पर एक्‍शन चाहते हैं तो ये आरटीआई अपने अपने नाम से लगाएं

Rising Rahul : साथि‍यों, छंटनी के मसले पर अगर सच में कोई एक्‍शन चाहते हैं तो नि‍म्‍न आरटीआई अपने अपने नाम से लगाएं। यकीन मानें, इसके बाद सत्‍ता को एक्‍शन लेना ही पड़ेगा। बस यहां से कॉपी करें और अपना नाम नीचे लि‍खकर पोस्‍ट कर दें।

Rising Rahul : साथि‍यों, छंटनी के मसले पर अगर सच में कोई एक्‍शन चाहते हैं तो नि‍म्‍न आरटीआई अपने अपने नाम से लगाएं। यकीन मानें, इसके बाद सत्‍ता को एक्‍शन लेना ही पड़ेगा। बस यहां से कॉपी करें और अपना नाम नीचे लि‍खकर पोस्‍ट कर दें।

सेवा में,
जन सूचना अधि‍कारी,
श्रम नि‍देशालय,
उत्‍तर प्रदेश

वि‍षय: सूचना के अधि‍कार अधि‍नि‍यम के तहत अपेक्षि‍त सूचना

महोदय,

सूचना के अधि‍कार अधि‍नि‍यम के तहत नि‍म्‍न सूचनाएं आपके वि‍भाग से अपेक्षि‍त हैं:-

1- उत्‍तर प्रदेश से/में नि‍कलने/चलने वाले समाचार पत्र/समाचार चैनलों में पत्रकारों की संख्‍या व इनका मासि‍क वेतनमान।

2- नोएडा के फि‍ल्‍म सि‍टी में श्रम वि‍भाग में रजि‍स्‍टर्ड सभी समाचार चैनलों के नाम।

3- बिंदु 2 में आने वाले सभी समाचार चैनलों में काम करने वाले कर्मियों की संख्‍या व उनका वेतनमान।

4- कृपया बताएं कि जुलाई व अगस्‍त 2013 में नोएडा के फि‍ल्‍म सि‍टी में चलने वाले कि‍सी समाचार चैनल से कई कर्मियों को सेवानि‍वृत्‍ति की आयु से पहले कार्यमुक्‍त कि‍या गया है।

5- कृपया बताएं कि इन कर्मियों को नि‍कालने में क्‍या समस्‍त श्रम कानूनों का पालन कि‍या गया है। यदि हां तो कि‍स कानून का पालन कि‍या गया है और यदि नहीं तो कौन सा श्रम कानून तोड़ा गया है।

6- समाचार पत्रों/समाचार चैनलों से जनवरी 2013 से अगस्‍त 2013 तक कि‍तने कर्मचारि‍यों को रि‍टायरमेंट की उम्र से पहले ही कार्यमुक्‍त कि‍या जा चुका है।

आशा है कि अधि‍नि‍यम में तय समयावधि में सूचना प्राप्‍त होगी।

शुल्‍क के रूप में दस रुपये का पोस्‍टल ऑर्डर संख्‍या…….. संलग्‍न है।

भवदीय

name

adrss

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...