मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के लिए संचार प्रतिनिधि व्यक्तिगत दुर्घटना योजना शुरू हो गई है। इस योजना में पत्रकारों का पांच लाख रूपए तक का बीमा किया जाएगा। योजना में शामिल होने के लिए संचार प्रतिनिधियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन का प्रारूप और योजना का ब्यौरा राज्य के जिला जनसम्पर्क कार्यालयों से प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन सभी आवश्यक जानकारी के साथ अपने जिले के जिला जनसम्पर्क कार्यालय में जमा किया जा सकता है। इसके अलावा योजना से संबंधित सभी जानकारी जनसम्पर्क संचालनालय की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डीपीआरसीजी डॉट जीवोव्ही डॉट इन (www.dprcg.gov.in)पर भी अपलोड कर दी गई है। दुर्घटना बीमा एक वर्ष के लिए होगा।






