Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

छत्‍तरपुर में खुलेआम वसूली कर रहा है साधाना न्‍यूज का पत्रकार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पेप्टिक केबल नेटवर्क (एमएसओ) के दम पर साधना न्यूज़ एमपी/ सीजी में नियुक्त हुए लोकेश चौरासिया ने साधना न्यूज़ की माइक आईडी पकड़ते ही जिले में व्यापारियों, मेडिकल संस्थानों और शिक्षण संस्थानों के संचालकों से अवैध वसूली करना शुरू कर दी है. कक्षा दसवीं फ़ेल इस पत्रकार ने पहले शहर के दीपक किराना स्टोर से राजश्री नाम का गुटका पकड़कर उसे अधिकारियों के नाम पर धमकाने लगा.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पेप्टिक केबल नेटवर्क (एमएसओ) के दम पर साधना न्यूज़ एमपी/ सीजी में नियुक्त हुए लोकेश चौरासिया ने साधना न्यूज़ की माइक आईडी पकड़ते ही जिले में व्यापारियों, मेडिकल संस्थानों और शिक्षण संस्थानों के संचालकों से अवैध वसूली करना शुरू कर दी है. कक्षा दसवीं फ़ेल इस पत्रकार ने पहले शहर के दीपक किराना स्टोर से राजश्री नाम का गुटका पकड़कर उसे अधिकारियों के नाम पर धमकाने लगा.

दुकान संचालक ने साधना न्यूज़ के पत्रकार लोकेश चौरसिया की अधिकारियों से कार्रवाई करवाने की धमकी भरी बातों से डर गया और जब दुकानदार हाथ-पैर जोड़ने लगा तो फिर इस पत्रकार ने गुटका छोड़ने और कार्रवाई न होने देने के एवज में २० हजार रुपये की मांग की, लेकिन दुकान संचालक पत्रकार द्वारा मांगी गई इस कीमत को सुनकर घबरा गया. अंत में मामला १० हजार रुपये में सेट हुआ तो अपनी वसूली की रकम लेकर साधना न्यूज़ का यह पत्रकार लोकेश चौरासिया भाग गया. विश्वास नहीं हो तो आप इसे वीडिओ में देख सकते हैं, जिसमें वह काली टीशर्ट पहने हुआ है. और उसके हाथ में राजश्री नाम के गुटका का पैकेट है. वह दुकानदार को लगातार धमका रहा है क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में तम्बाकू युक्त गुटका के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगा दी गई है.

ताजा मामला है महात्मा गाँधी ग्रामोदय चित्रकूट विश्वविद्यालय, सतना का जिसकी वर्तमान में परीक्षा का आयोजन छतरपुर में किया गया है. जैसे ही साधना न्यूज़ के पत्रकार लोकेश चौरासिया को जानकारी लगी तो वह जा धमका परीक्षा केंद्र पर और वहां बैठे परीक्षा केंद्र प्रभारी को केंद्र में नक़ल होने की धमकी देने लगा. जब केंद्र प्रभारी ने नक़ल न होने की बात कही तो इस पत्रकार ने खुलेआम पैसे की मांग कर डाली, साथ ही पैसा न देने पर अधिकारियों से कार्रवाई कराये जाने की धमकी भी दे डाली. परीक्षा के आयोजक साधना

लोकेश

न्यूज़ के इस पत्रकार की इस धमकी से घबरा गये और केंद्र में किसी तरह का विवाद न हो उसके खातिर एक बार इस पत्रकार को पैसे देकर केंद्र से भगा दिया गया, लेकिन जब शेर के मुंह में खून लग जाये तो वह भला कैसे शांत बैठेगा और लोकेश चौरसिया दुबारा पैसा मांगने के लिये केंद्र पर पहुंच गया.

कई बार फोन पर धमकाने के बाद जब यह पत्रकार परीक्षा केंद्र पर पहुंचा तो वहाे बैठे कालेज संचालक ने इस भिखारी पत्रकार को पैसा दे देना ही उचित समझा और आखिरकार इस साधना न्यूज़ के पत्रकार ने चार हजार रूपये परीक्षा के आयोजकों से वसूल ही लिये यकीन न हो तो जरा सुनिए साधना न्यूज़ के नाम से किस तरह से यह लोकेश चौरासिया जिले में वसूली कर अपना धंधा चला रहा है. वैसे तो यह लोकेश चौरसिया नाम का पत्रकार छतरपुर शहर के पेप्टिक केबल नेटवर्क के पेप्टिक टाइम न्यूज़ का कैमरा मैन है और साथ ही वर्तमान में लांच हुए न्यूज़ एक्सप्रेस नाम के नेशनल न्यूज़ चैनल का संवाददाता है और जब इन चैनलों से इसकी दुकानदारी नहीं जमी तो केबल नेटवर्क के संचालक की दम पर साधना न्यूज़ की माइक आईड़ी ले ली, क्योंकि साधना न्यूज़ मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ का रीजनल चैनल है. और अब साधना न्यूज़ के चलते इस पत्रकार की वसूली का छतरपुर जिले में खासा नाम है. वहीं जब ब्‍लैकमेलिंग की खबरें न्यूज़ एक्सप्रेस और साधना न्यूज़ पर नहीं चलती हैं तो यह पेप्टिक केबल के पेप्टिक टाइम न्यूज़ पर खबर चलाकर लोगों से अवैध वसूली करता है.

यकीन नहीं तो देखिये इस खबर को कि लोकेश चौरासिया ने एक मेडिकल दुकान आरोग्य मेडिकल स्टोर की झूठी खबर पेप्टिक टाइम न्यूज़ पर सिर्फ इसलिए दिखाई कि मेडिकल संचालक ने वसूली का पैसा देने से मना कर दिया था. और जब यह पत्रकार मेडिकल संचालक को धमकाने पहुंचा तो वहां पर बात हाथा-पाई, गाली ग्‍लौच तक पहुंच गई थी. सुना तो यह भी है कि इस लोकेश चौरासिया को, जो साधना न्यूज़ के द्वारा, पीआरओ लेटर जारी किया गया है वह महज सात माह का है और साथ ही कम्पनी द्वारा बिना पैसा की शर्त पर काम करना लिखा गया है. लोकेश की अवैध वसूली और पत्रकारिता के रोब के शिकार हुए मेडिकल संचालक, किराना व्यापारी और शिक्षण संस्थान के लोग अब इस पूरे मामले की शिकायत साधना न्यूज़ और न्यूज़ एक्सप्रेस के अधिकारियों से करेंगे. इसकी उन्‍होंने तैयारी भी कर ली है.

मनोज कुमार

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...