Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों ने पत्रकार की हत्‍या की

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पत्रकार की गला रेतकर हत्या कर दी है. सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सांडिल्य ने दूरभाष पर बताया कि जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने पत्रकार नेमी चंद जैन (45 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी है. सांडिल्य ने बताया कि पुलिस को आज सूचना मिली कि तोंगपाल से चार किलोमीटर दूर लेडा गांव के पास सड़क में जैन का शव पड़ा हुआ है.

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पत्रकार की गला रेतकर हत्या कर दी है. सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सांडिल्य ने दूरभाष पर बताया कि जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने पत्रकार नेमी चंद जैन (45 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी है. सांडिल्य ने बताया कि पुलिस को आज सूचना मिली कि तोंगपाल से चार किलोमीटर दूर लेडा गांव के पास सड़क में जैन का शव पड़ा हुआ है.

सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैन हिंदी समाचार पत्र हरिभूमि और दैनिक भास्कर से जुड़े हुए थे. जैन के परिजनों के मुताबिक वे मंगलवार को करीब के नामा गांव स्थित बाजार के लिए निकले थे. शाम को जब वह वापस लौट रहे थे तब नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी. सांडिल्य ने बताया कि पुलिस को शव के करीब से एक पर्चा भी बरामद हुआ है जिसमें जैन पर पुलिस का मुखबीर होने का आरोप लगाया गया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को शक है कि नक्सलियों की आड़ में जैन की हत्या अन्य अपराधियों ने की है तथा घटनास्थल पर पर्चा डाला गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जैन से कुछ लोगों के विवाद की भी जानकारी मिली है. पुलिस संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही है. (सहारा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...