Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

छत्‍तीसगढ़ में पत्रकारों का होगा सरकारी बीमा

छत्तीसगढ़ में काम करने वाले पत्रकारों को अब आवेदन करने पर राज्य सरकार की ओर बीमा का लाभ मिलेगा। सरकार ने गजट अधिसूचना जारी कर राज्य में काम कर रहे पत्रकारों के लिए बीमा योजना पेश की है। बीमित व्यक्ति की मृत्यु और स्थायी रूप से विकलांग होने पर 5 लाख रुपये और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 50 प्रतिशत राशि मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में काम करने वाले पत्रकारों को अब आवेदन करने पर राज्य सरकार की ओर बीमा का लाभ मिलेगा। सरकार ने गजट अधिसूचना जारी कर राज्य में काम कर रहे पत्रकारों के लिए बीमा योजना पेश की है। बीमित व्यक्ति की मृत्यु और स्थायी रूप से विकलांग होने पर 5 लाख रुपये और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 50 प्रतिशत राशि मिलेगी।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'बीमित व्यक्ति को 25 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करना होगा, जबकि 75 प्रतिशत प्रीमियम राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी।' राज्य सरकार के अनुमान के मुताबिक इस योजना पर सरकार को हर साल 10 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इस योजना को छत्तीसगढ़ मीडिया इंप्लाइज पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम नाम दिया गया है।

जन संपर्क विभाग की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 400 से 500 पत्रकार इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए तमाम तरह की शर्तें रखी गई हैं। शर्तों के मुताबिक आवेदन को पत्रकार के रूप में काम करने का न्यूनतम 3 साल का अनुभव होना चाहिए और उसे वर्तमान में किसी अखबार, पत्रिका या टेलीविजन चैनल से संबद्ध होना चाहिए। 21 से 65 साल की उम्र के बीच का कोई भी पत्रकार इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होगा। आवेदन के बारे में अंतिम फैसला विभाग लेगा।

यह योजना ऐसे समय शुरू की जा रही है, जब राज्य में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। राज्य सरकार ने इसके पहले पत्रकारों के लिए पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन उसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने इस बीमा योजना को लागू करने के लिए प्रमुख बीमा कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। (बीएस)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...