Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने वरिष्‍ठ पत्रकारों के लिए लागू की सम्‍मान योजना

छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान योजना को लागू करने की मंजूरी प्रदान कर दी है. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की दी. इस योजना की घोषणा राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में की थी. योजना के तहत पत्रकारों को पांच हजार रुपए प्रति माह की सम्मान राशि प्रदान की जायेगी.

सरकारी प्रवक्ता ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत एक जुलाई 2013 को 62 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पूर्णकालिक पत्रकार पात्र होंगे. सम्बधित पत्रकार की पूर्णकालिक पत्रकार के रूप में कम से कम 20 वर्ष की सेवा होना चाहिए और छत्तीसगढ़ में कम से कम 10 वर्ष अधिमान्य पत्रकार होना चाहिए. योजना फिलहाल पांच वर्ष के लिए लागू होगी इसके बाद इसकी समीक्षा कर इसे आगे जारी रखने पर विचार होगा. योजना के बारे में शेष विस्तृत दिशा निर्देश का उल्लेख जल्द जारी होने वाली अधिसूचना में होगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...