रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पत्रकारों का पांच लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार रात पत्रकारों को बताया कि इस आशय के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल ने अनुमोदित कर दिया गया है। इस निर्णय से राज्य के पत्रकार लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंपर्क विभाग के माध्यम से इस योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। (एजेंसी)





