यशवंत की गिरफ्तारी के विरोध में जनज्वार के संपादक अजय प्रकाश ने शुक्रवार को मोहन सिंह कॉफी हाउस में एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें आंदोलन की भावी रणनीति तैयार की जाएगी. अजय प्रकाश ने यशवंत की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरह उन्हें फंसाया गया है वह अत्यन्त ही निंदनीय है. उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को शाम छह बजे कॉफी हाउस में पत्रकारों की मीटिंग आयोजित की गई है, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. पत्रकार इस संदर्भ में अजय प्रकाश से उनके मोबाइल नम्बर 9910820506 पर संपर्क कर सकते हैं.





