यशवंतजी, मैं आपके माध्यम से अपनी बात देशलाइव चैनल के वरिष्ठों तक पहुंचाना चाहता हूं. मैं देश लाइव चैनल का स्ट्रिंगर हूं. करीब डेढ़ साल से इस चैनल को अपनी सेवा दे रहा हूं. पर आपको बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि पिछले छह माह से मुझे पैसा नहीं मिला है. ऐसा हाल सिर्फ मेरे साथ ही नहीं है बल्कि यह हाल बिहार-झारखंड के समस्त स्ट्रिंगरों का है. असाइनमेंट डेस्क से जब सेलरी के बारे में पूछा जाता है तो जवाब मिलता है कि जल्द ही आपको चेक दिया जाएगा. पैसे भेज दिए जाएंगे.
परन्तु छह माह बीत चुके हैं एक रुपये का चेक नहीं मिला है. दीपावली, दशहरा तो खराब बीता ही, होली भी बदंरंग बीती. यहां तक कि घर में बच्चे नए कपड़ों के लिए रोते रहे परन्तु पैसे के अभाव में हम उन्हें कुछ भी नहीं दिला पाए. अब तो ऐसा लगता है कि पत्रकारिता में आकर बहुत ही गलत किया है. अगर दुकान वगैरह खोल लेते तो कहीं ज्यादा बढि़या रहता. हमलोगों से अच्छी स्थिति तो मजदूरों की है, जिन्हें काम करने के बाद कम से कम पैसे तो मिल जाते हैं.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






