नई दिल्ली। विराट वैभव ने शुक्रवार को छठा स्थापना दिवस मनाकर सातवें साल में प्रवेश किया। छह साल के दौरान लोकप्रिय समाचार पत्र ने अपनी अहम पैठ बनायी। दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दूर-गामी इलाकों में इस अल्पकाल के दौरान अपने नए पाठकों का परिवार जोड़ा। राष्ट्रवादी व सांस्कृतिक विचारों वाले इस समाचार पत्र ने हर वर्ग पर अपनी गहरी पैठ बनायी है। शुक्रवार को स्थापना दिवस के अवसर पर आईटीओ स्थित ऑफिस में एक गेट-टु-गेदर का आयोजन किया गया, जिसमें विराट वैभव परिवार के सभी सदस्य शामिल रहे।
समारोह के दौरान विराट वैभव एवं गुजरात वैभव समाचार पत्र के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि हम आगे भी इसी तरह प्रगति की ओर अग्रसित होते रहेंगे। उन्होंने साथ ही सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।







