Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

छात्रावास की मांग को प्रखर बनाने के लिए पांच अगस्त को आईआईएमसी पहुंचें

भारतीय जनसंचार संस्थान, नईदिल्ली में पिछले ढाई दशकों से छात्रों को छात्रावास की सुविधा से वंचित रखा गया है, जबकि यहां अन्य देशों के छात्रों एवं छात्राओं को यह सुविधा हासिल है. वर्षों से जारी इस ग़ैर-बराबरी के ख़िलाफ़ संस्थान के पूर्व छात्रों की एक अहम बैठक 27 जुलाई, शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित इंडियन कॉफी हाउस में संपन्न हुई.

भारतीय जनसंचार संस्थान, नईदिल्ली में पिछले ढाई दशकों से छात्रों को छात्रावास की सुविधा से वंचित रखा गया है, जबकि यहां अन्य देशों के छात्रों एवं छात्राओं को यह सुविधा हासिल है. वर्षों से जारी इस ग़ैर-बराबरी के ख़िलाफ़ संस्थान के पूर्व छात्रों की एक अहम बैठक 27 जुलाई, शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित इंडियन कॉफी हाउस में संपन्न हुई.

इस बैठक में अलग-अलग सत्रों के कई पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया और सबों ने छात्रावास की अहमियत और इसके अभाव में छात्रों को होने वाली परेशानियों का ज़िक्र किया. सभी पूर्व छात्रों का कहना था कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान छात्रावास की महत्ता सिर्फ भोजन और आवासीय सुविधा की पूर्ति मात्र के लिए नहीं होती, बल्कि छात्रावास का महत्व उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के बीच अधिक है.

छात्रावास की मांग को प्रखर बनाने के लिए पांच अगस्त को आईआईएमसी पहुंचेंछात्रावास की मांग को प्रखर बनाने के लिए पांच अगस्त को आईआईएमसी पहुंचेंछात्रावास होने से न सिर्फ कैंपस में शैक्षणिक माहौल बेहतर होता है, बल्कि छात्रावास में रहने से छात्रों के बीच देश, काल और परिस्थितियों के मुद्दों पर गंभीर बहस और चिंतन का वातावरण विकसित होता है. इसी स्वस्थ चिंतन और विचार से समाज खड़ा होता है और इसका सकारात्मक असर देश पर पड़ता है.

पूर्व छात्रों की इस बैठक में भारतीय जनसंचार के नए शैक्षणिक सत्र- 2013-14 के छात्रों को सत्र के पहले दिन से ही छात्रावास की अहमियत और इससे छात्रों को वंचित किए जाने के मसले पर जागरूक करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ. सभी छात्रों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया कि 5 अगस्त, सोमवार, 2013 को सत्रारंभ के समय, जिसे ऑरिएनटेशन यानी परिचय सत्र कहा जाता है, इस दौरान भारतीय जनसंचार संस्थान परिसर में सभी पूर्व छात्र नए छात्रों को छात्रावास के मुद्दे पर पर्चा और बैनर के ज़रिए जागरूक करेंगे. इसके अलावा, नव प्रवेशी छात्रों के बीच छात्रावास के लिए एक मांग-पत्र वितरित किया जाएगा, जिसमें उनसे नाम, पता, सत्र, मोबाइल नंबर और ईमेल के बारे में जानकारी मांगी जाएगी. यही मांग-पत्र एकत्र कर संबंधित मंत्रालय को भेजा जाएगा.

इस बैठक में सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने नाम एक ज्ञापन तैयार किया गया, जिसमें उनसे छात्रावास का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई. इस ज्ञापन में सभी पूर्व छात्रों ने अपने हस्ताक्षर किए. इस ज्ञापन को माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को रजिस्टर्ड डाक से पावती( इकनॉलेजमेंट) सहित सोमवार 29 जुलाई को भेजा जाएगा. भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व छात्रों की इस बैठक में सरोज कुमार( 2011-12), चेतना भाटिया( 2008-9), संजीव कुमार साहू( 2010-11), केशव कुमार( 2010-11), वेद प्रकाश( 2012-13), शेखर समुन सिन्हा( 2012-13), निखिल कुमार वर्मा( 2010-11), देवेश खंडेलवाल( 2010-11), विनय जायसवाल( 2007-08), अनवीश कुमार राय( 2007-08), नवीन कुमार( 2007-08), विजय प्रताप( 2007-08), प्रणव सिरोही( 2007-08), मुनि शंकर( 2011-12), भूपेंद्र प्रताप सिंह( 2012-13), वरुण शैलेष( 2008-09), रमेश भगत( 2010-11), कपिल शर्मा( 2007-08), प्रवीण द्विवेदी( 2010-11) और अभिषेक रंजन सिंह (2007-08) ने हिस्सा लिया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...