Priyabrata Chaudhary : तेजपुर (असम)। तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के जन संचार एवं पत्रकारिता विभाग के प्रमुख को छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विभाग के प्रमुख प्रोफेसर सीएसएचएन मूर्ति को कुलपति एमके चौधरी ने निलंबित कर दिया।
विभाग के एक शोधार्थी ने आरोप लगाया कि मूर्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की और इस बारे में 25 मई को कुलपति के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई था। बाद में इसकी जांच विश्वविद्यालय की शिकायत समिति ने की। शिकायत समिति ने 31 मई को अपनी रिपोर्ट पेश कर दी जिसमें मूर्ति को दोषी पाया गया।
प्रियब्रत चौधरी के फेसबुक वॉल से.





