Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जगदीश जोशी, आकाश सोनी, जयश्री पिंगले की नई पारी, सब्यसाची का इस्तीफा

दैनिक जागरण में पुराने लोगों में से कुछ की वापसी शुरू हो गई है. जगदीश जोशी दैनिक जागरण, लखनऊ में सीनियर न्‍यूज एडीटर बने हैं. जोशी लम्‍बे समय तक हिन्‍दुस्‍तान, लखनऊ में समाचार सम्‍पादक के पद पर कार्यरत रहे. वे नवीन जोशी के करीबी माने जाते रहे हैं. उन्होंने अचानक पाला बदल लिया. वे दैनिक जागरण में करीब एक दशक पहले कार्यरत रहे हैं. 

दैनिक जागरण में पुराने लोगों में से कुछ की वापसी शुरू हो गई है. जगदीश जोशी दैनिक जागरण, लखनऊ में सीनियर न्‍यूज एडीटर बने हैं. जोशी लम्‍बे समय तक हिन्‍दुस्‍तान, लखनऊ में समाचार सम्‍पादक के पद पर कार्यरत रहे. वे नवीन जोशी के करीबी माने जाते रहे हैं. उन्होंने अचानक पाला बदल लिया. वे दैनिक जागरण में करीब एक दशक पहले कार्यरत रहे हैं. 

पत्रकार आकाश सोनी ने एसोसिएट एडिटर के रूप में ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. वे न्यूज एक्स से यहां आए हैं. आकाश बीबीसी वर्ल्डवाइड, लंदन में काम कर चुके हैं. वे पहले भी ज़ी न्यूज में रह चुके हैं.
 
इंडिया टुडे में कार्यरत जयश्री पिंगले ने इस्तीफा देकर मध्य प्रदेश के एक हिंदी दैनिक चौथा संसार, इंदौर ज्वाइन कर लिया है. वे चौथा संसार अखबार की संपादक बन गई हैं. जयश्री पिंगले नईदुनिया, दैनिक भास्कर में भी काम कर चुकी हैं.

सब्यसाची घोष ने एबीपी समूह के बंगाली मैग्जीन के वाइस प्रेसीडेंट के पद से इस्तीफा दे दिया है. वे अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक समूह के साथ जुड़े रहेंगे. गौरतलब है कि सव्यसाची समूह की सभी बंगाली भाषा की पत्रिकाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इस बीच, इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, मधुमिता चट्टोपाध्याय जोकि ‘सानंद’की संपादक हैं अब सव्यसाची घोष का स्थान लेंगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...