दैनिक भास्कर, पानीपत से खबर है कि जगदीश त्रिपाठी का तबादला हिसार यूनिट के लिए कर दिया गया है. जगदीश त्रिपाठी डीएनई के पद पर तैनात थे. उन्हें हिसार में भी डीएनई बनाया गया है. जगदीश लंबे समय से दैनिक भास्कर से जुड़े हुए हैं.
दैनिक जागरण, नोएडा से विकास वशिष्ठ ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि विकास अपनी नई पारी राजस्थान पत्रिका, जयपुर के साथ करने जा रहे हैं. उन्हें यहां चीफ सब एडिटर बनाया जा रहा है. विकास जागरण से पहले कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






