चर्चा है कि पत्रकार संजय द्विवेदी भी नए आने वाले हरियाणा के रीजनल न्यूज चैनल से जुड़ गए हैं. चैनल का नाम भी लैंडमार्क की जगह बदलकर 'आई विटनेस' किए जाने की चर्चा है. यह चैनल हरियाणा के कांग्रेसी विधायक और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके रघुबीर सिंह कादियान का है. कादियान के दामाद संदीप छिल्लर लैंडमार्क ग्रुप के चेयरमैन हैं. छिल्लर ही चैनल का काम सीधे तौर पर देख रहे हैं.
इस चैनल से जगमोहन फुटेला जुड़े हुए हैं जो पिछले काफी समय से कहीं नहीं थे और ब्लागिंग करते थे. अब संजय द्विवेदी भी इससे जुड़ गए हैं. माना जा रहा है कि यह चुनावी चैनल है जो लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए लाया जा रहा है. जगमोहन फुटेला जैसे पत्रकार की नियुक्ति के बाद चैनल के दशा-दिशा को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं.
ज्ञात हो कि फुटेला जहां भी जुड़े, वहां के मैनेजमेंट के साथ उनका सीधा टकराव हुआ. दैनिक जागरण में तो बाकायदा लंबी मुकदमेबाजी तक चली. वहीं फुटेला के प्रिंट मीडिया से होने के नाते भी लोग चैनल के भविष्य को लेकर कयास लगा रहे हैं. हालांकि संजय द्विवेदी के पास चैनल का ठीकठाक अनुभव है.
भड़ास तक सूचनाएं-जानकारियां [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





