नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम ने अपने पूर्व सहकर्मी पर एक इंटर्न द्वारा यौन उत्पीडन के आरोप को असामान्य घटना करार देते हुए देश को आश्वस्त किया कि सभी दृष्टि से न्याय किया जायेगा. मुख्य न्यायाधीश ने कहा, मेरे छोटे से कार्यकाल के दौरान मीडिया की खबर के माध्यम से इसकी जानकारी मिली. उसी दिन मैंने इस मामले पर विचार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया.
उच्चतम न्यायालय लॉन में विधि दिवस समारोह पर वकीलों को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति सदाशिवम ने मीडिया से कहा कि ऐसे मामलों की रिपोर्टिग करते समय सावधानी बरती जानी चाहिए क्योंकि इसका न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव पड़ता है. सीजेआई ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न राष्ट्रीय लोक अदालत काफी सफल रही और 50 लाख मामलों का निपटारा किया गया और ऐसे कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किये जाने चाहिए. अदालत में न्यायाधीशों की अपर्याप्त संख्या का जिक्र करते हुए उन्होंने विधि मंत्री कपिल सिब्बल से इस पर विचार करने को कहा.
इसे भी पढ़ें…
जांच समिति मुझ पर ही संदेह कर रही है : लॉ इंटर्न





