Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जनंसदेश टाइम्‍स का बांदा, महोबा, हमीरपुर एवं चित्रकुट एडिशन नहीं हुआ प्रकाशित

: पेमेंट के विवाद की वजह से अखबार प्रकाशन पर प्रभाव पड़ने की चर्चा : जनसंदेश टाइम्‍स, कानपुर से जुड़े चार जिलों में रविवार को अखबार का एडिशन नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि पैसों के विवाद को लेकर बांदा, महोबा, हमीरपुर एवं चित्रकुट का एडिशन प्रकाशित नहीं किया गया. इन जिलों में पत्रकार प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन पर उतर गए हैं. हालांकि प्रबंधन का कहना है कि प्रिंटिंग यूनिट में गड़बड़ी आ जाने के चलते इन जिलों के एडिशन प्रकाशित नहीं हो पाए, जिसके चलते अखबार नहीं भेजा जा सका.

सूत्रों का कहना है कि एमडी अनुज पौद्दार की नीतियों से पत्रकार नाराज हैं. अनुज कमिटमेंट ज्‍यादा कर देते हैं औरे जब उसे निभाने की बारी आती है तो हाथ खड़े कर देते हैं. इसके चलते ही अखबार में काम करने वाले इन चार जिलों के पत्रकार नाराज हैं. पेमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद इन लोगों ने खबरें नहीं भेजीं, जिससे अखबार प्रकाशित नहीं हो सका. अपुष्‍ट खबर यह भी आ रही है कि बांदा के ब्‍यूरोचीफ अशोक निगम ने जनसंदेश टाइम्‍स के कार्यालय में ताला जड़ दिया है. हालांकि मामले की सच्‍चाई जानने के लिए उनसे बात करने की कोशिश की गई परन्‍तु उन्‍होंने फोन नहीं उठाया.

दूसरी तरफ प्रबंधन के एक वरिष्‍ठ अधिकारी का कहना है कि पैसे के विवाद को लेकर कोई बात नहीं है. मामला इतना है कि प्रिंटिंग मशीन के काम न करने की वजह से इन संस्‍करणों को प्रकाशित नहीं किया जा सका. जबकि अन्‍य संस्‍करण प्रकाशित हुए. इसके अलावा कुछ रूट की भी दिक्‍कतें सामने आईं, लिहाजा इन जिलों के लोगों को अखबार नहीं मिल सका. उन्‍होंने बताया कि कल इन जिलों में समय से अखबार जाएगा. विवाद जैसी बातों का कोई आधार नहीं है.   

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...