सूचना है कि उत्तर प्रदेश में जनता टीवी के साथ कई लोगों ने नई पारी की शुरुआत की है. जनता टीवी, यूपी के डिप्टी ब्यूरो चीफ संजय पाठक हैं. वे कई चैनलों में काम कर चुके हैं. ब्यूरो स्टाफ में संतोष कुमार, प्रवेश रावत, विक्रम राव तथा कवि तिवारी शामिल हैं. संतोष कुमार इससे पूर्व यूएनआई न्यूज एजेंसी समेत कई चैनलों में रिपोर्टर तथा स्ट्रिंगर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. प्रवेश रावत इससे पूर्व महुआ न्यूज़ में बतौर कैमरामैन कार्यरत थे.
महुआ न्यूज़ में चल रहे घमासान के बाद उन्होंने जनता टीवी का दामन थाम लिया और बतौर सीनियर कैमरामैन अपनी सेवाएं देने का काम शुरू कर दिया है. विक्रम राव इससे पूर्व साधना न्यूज़ मध्य प्रदेश में बतौर रिपोर्टर कार्यरत थे. लखनऊ आकर इन्होंने जनता टीवी ज्वाइन कर लिया है. साधना चैनल लखनऊ में कार्य कर रहे कवि तिवारी ने भी जनता टीवी को अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है.
उत्तर प्रदेश में टेक्निकल हेड का प्रभार सँभालने वाले दीपक सिंह भी इससे पूर्व मीडिया तथा फिल्म निर्माण से जुड़े रहे. इन्होंने कई फिल्मों में बतौर सिनेमाटोग्राफर काम किया है तथा काफी फिल्में इनके द्वारा छायांकित की गयी हैं जिसमें जल्द ही 275 प्रिंटों के साथ रिलीज होने वाली फिल्म "कजरी" प्रमुख है. उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रिपोर्टरों तथा स्ट्रिंगरों का चयन हो चुका है तथा सभी जिलों से खबरें चलना शुरू हो चुकी हैं.





