Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जनता टीवी को झटका, प्राइम टाइम शिफ्ट इंचार्ज का इस्‍तीफा

जनता टीवी खुद को जनता की आवाज कहता है पर हकीकत ये है कि ये चैनल अपने कर्मचारियों की आवाज ही नहीं सुनता.. अपनी लांचिंग के समय से ही विवादों में रहे इस चैनल से अब तक ट्रेनी से लेकर सीनियर लेवल के करीब दर्जनभर लोगों ने इस्तीफा दे दिया है… सबसे पहले मैनेजिंग एडिटर विवेक सत्यमित्रम ने इस्तीफा दिया.. उसके बाद हर महीने कोई न कोई इस्तीफा देता रहता है.

जनता टीवी खुद को जनता की आवाज कहता है पर हकीकत ये है कि ये चैनल अपने कर्मचारियों की आवाज ही नहीं सुनता.. अपनी लांचिंग के समय से ही विवादों में रहे इस चैनल से अब तक ट्रेनी से लेकर सीनियर लेवल के करीब दर्जनभर लोगों ने इस्तीफा दे दिया है… सबसे पहले मैनेजिंग एडिटर विवेक सत्यमित्रम ने इस्तीफा दिया.. उसके बाद हर महीने कोई न कोई इस्तीफा देता रहता है.

हाल ही में प्रोग्रामिंग हेड और प्राइम टाइम शिफ्ट इंचार्ज अरुणेश द्विवेदी ने भी इस्तीफा देकर साधना न्यूज का दामन थाम लिया है… अरुणेश यहां पर लांचिंग टीम में शामिल थे… उन्होंने जी न्यूज यूपी को भी लांच कराया… इससे पहले वो ईटीवी न्यूज में भी काम कर चुके हैं… बताया जाता है कि मुंबई 26/11 हमले की तीसरी बरसी को आउटपुट हेड मिथलेश ने 27/11 को भी चलाया इसका अरुणेश ने विरोध किया तो दोनों के बीच जमकर बहस हुई… तो गुस्साकर अरुणेश ने अपना इस्तीफा चैनल के मालिक गुरुविंदर को सौंप दिया.

हालांकि कुछ महीने पहले वो चैनल छोड़कर जा रहे थे लेकिन गुरबिंदर ने सेलरी बढ़ाकर उन्हें रोक लिया था.. दरअसल इस चैनल में कोई भी न्यूज की समझ रखने वाले लोग नहीं है… इसीलिए यहां पर खबरों से खिलवाड़ होता है… यहां से छोड़कर जाने वालों में से ट्रेनी अर्जुन विनयानी, कृष्णा राजवंश, संदीप से लेकर सीनियर रमाकांत दुबे, अमित मंडल, शशांक, आदर्श, विकास, मानवाज, सतेंद्र और अरुणेश शामिल हैं… अब देखना होगा कि जनता टीवी इंटर्न और ट्रेनी की बदलौत कितने दिनों तक चलेगा.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...