जनता टीवी से खबर आ रही है कि हरियाणा चैनल में आउटपुट हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे मिथिलेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. उनका सस्पेंशन तीन दिनों के लिए किया गया है. बताया जा रहा है कि काम में कुछ शिकायत मिलने के बाद प्रबंधन ने यह फैसला लिया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर चैनल के चेयरमैन गुरविंदर सिंह ने बताया कि संस्थान में अनुशासन के लिए इस तरह की कार्रवाइयां होती रहती हैं. मिथिलेश हमारे बहुत अच्छे साथी हैं तथा अपने काम में निपुण भी हैं.
लखनऊ और गोरखपुर से प्रकाशित दैनिक स्पष्ट आवाज से अतुल मोहन समदर्शी ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. फिलहाल उन्होंने अपने इस्तीफे का स्टेट फेसबुक पर अपडेट किया है.






