Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

जनता से पैसे उगाहने की सुब्रत रॉय की योजना को सेबी ने दिया झटका, आईपीओ से जुड़ी फाइल की बंद

मुंबई : सुब्रत राय की अगुवाई वाले सहारा समूह की रीयल एस्टेट कंपनी सहारा प्राइम सिटी का 3,450 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) अब नहीं आएगा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सहारा प्राइम सिटी लि. के आईपीओ प्रस्ताव से जुड़ी फाइल को बंद कर दिया है।

मुंबई : सुब्रत राय की अगुवाई वाले सहारा समूह की रीयल एस्टेट कंपनी सहारा प्राइम सिटी का 3,450 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) अब नहीं आएगा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सहारा प्राइम सिटी लि. के आईपीओ प्रस्ताव से जुड़ी फाइल को बंद कर दिया है।

सेबी द्वारा मांगी गए स्पष्टीकरण को जमा करने में कंपनी के विफल रहने पर नियामक ने यह कदम उठाया है। कंपनी ने आईपीओ के लिए लगभग साढ़े तीन साल पहले दस्तावेज का मसौदा बाजार नियामक के पास जमा किया था। सेबी ने पिछले सप्ताह 3,450 करोड़ रुपये के आईपीओ की फाइल बंद कर दी। बाजार नियामक ने मर्चेन्ट बैंकरों से प्रस्तावित आईपीओ के बारे में कई स्पष्टीकरण मांगे थे जिसका जवाब अबतक लंबित है।

बाजार नियामक को मर्चेन्ट बैंकर इनाम सिक्योरिटीज प्राइवेट लि. से आईपीओ के लिए दस्तावेज का मसौदा 30 सितंबर, 2009 को मिला था। आईपीओ प्रस्तावों पर साप्ताहिक रिपोर्ट में सेबी ने कहा, ‘सहारा प्राइम सिटी के आईपीओ प्रस्ताव से जुड़ी फाइंल बंद कर दी गई है। पिछले सप्ताह की स्थिति के अनुसार सेबी स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा कर रहा था।’

सहारा प्राइम सिटी के आईपीओ के लिए विवरणी पुस्तिका प्राप्त करने के बाद सेबी को सहारा समूह के खिलाफ कई शिकायतें मिलीं और उसके बाद की गई जांच से नियामक ने सेबी की दो कंपनियों के खिलाफ बहुचर्चित आदेश दिया था। सहारा प्राइम सिटी ने 450 करोड़ रुपये के ग्रीन शू विकल्प के साथ आईपीओ के जरिये 3,450 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव रखा था। इस राशि का उपयोग देश में कंपनी की विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में किया जाना था। (भाषा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...