Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जनवाणी अखबार की एनसीआर में धमक दिखाने की तैयारी

: शानदार तरीके से मनाई गई दैनिक जनवाणी की तीसरी सालगिरह : चौथे साल में भी  सफलता के नए आयाम स्थापित करने का सभी  ने किया संकल्प : मेरठ। क्रांतिधरा मेरठ में तीन साल पूर्व अभूतपूर्व लांचिंग करने वाले गॉडविन ग्रुप के अखबार दैनिक जनवाणी की तीसरी सालगिरह शुक्रवार को शानदार तरीके से मनाई गई। इस मौके पर जहां प्रबंधन ने कहा कि यह कारवां यूं ही आगे बढ़ेगा तो साथ ही कहा गया कि जल्द ही अखबार एनसीआर में भी  धमक दिखाएगा।

: शानदार तरीके से मनाई गई दैनिक जनवाणी की तीसरी सालगिरह : चौथे साल में भी  सफलता के नए आयाम स्थापित करने का सभी  ने किया संकल्प : मेरठ। क्रांतिधरा मेरठ में तीन साल पूर्व अभूतपूर्व लांचिंग करने वाले गॉडविन ग्रुप के अखबार दैनिक जनवाणी की तीसरी सालगिरह शुक्रवार को शानदार तरीके से मनाई गई। इस मौके पर जहां प्रबंधन ने कहा कि यह कारवां यूं ही आगे बढ़ेगा तो साथ ही कहा गया कि जल्द ही अखबार एनसीआर में भी  धमक दिखाएगा।

14 फरवरी यानि शुक्रवार को दैनिक जनवाणी अखबार ने अपने चौथे साल में प्रवेश किया। इस मौके पर फाइव स्टार होटल गॉडविन में भव्य  कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गॉडविन ग्रुप के निदेशक भूपेन्द्र सिंह बाजवा एवं जितेन्द्र सिंह बाजवा ने सभी  को इस अवसर पर बधाई दी। उन्होंने पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया और साथ ही आश्वासन दिया कि प्रबंधन पूरी तरह से अखबार के नुमाइंदों के साथ है। साथ ही कहा कि मेरठ व उत्तराखंड के बाद अब जल्द ही अखबार एनसीआर में भी अपनी धमक पेश करेगा।

इससे पूर्व समूह संपादक यशपाल सिंह ने अखबार के इस तीन वर्ष के कार्यकाल पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि किसी तरह अखबार ने हर बड़े इवेंट में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने पूरी टीम को इसका श्रेय देते हुए बधाई दी। जीएम भवर सिंह ने आंकड़ों के जरिए अखबार की सफलता की कहानी बयां की। बताया कि अखबार का पिछले साल के मुकाबले पचास प्रतिशत से ज्यादा बिजनेस बढ़ा है। मेरठ सिटी इंचार्ज अमित मुदगल, एजीएम मोहित शर्मा, अपकंट्री हेड आमोद दीक्षित, मुजफ्फरनगर इंचार्ज ज्ञानप्रकाश, बिजनौर इंचार्ज दिवाकर झा आदि ने भी  सभी को संबोधित किया।

इससे पूर्व केक काटकर सभी  ने एक दूसरे को जनवाणी के ये तीन सफल साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जीएम प्रोडक्शन हर्षवर्धन, जनरल हेड अक्षय कुमार, फोटो संपादक अनुज कौशिक चीकू, आनंद अग्निहोत्री, प्रेम भट्ट , रामबोल तोमर, अजय चौहान, संजय हरपी, विकास उपाध्याय, सुदेश पवार, आलोक शर्मा, मनोज जैन, नेहा त्यागी, खुशबू,  सलीम सिद्दकी, रविन्द्र,  सुनील शर्मा, यशवीर सिंह, विनीत पांडे, सुमित रस्तौगी, सतीश, दीपेश, मनीष,  देवेन्द्र, मनोज वर्मा, शैलेश अस्थाना,मनोज बेदी , मनोज राठी, राजसिंह पाल, संजय कश्यप, मनोज जैन, सुनील चौधरी, कुलदीप, विपिन, लोकेश, प्रवीण आदि मौजदू थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...