जनवाणी, मेरठ से खबर है कि प्रबंधन ने खर्चों में कटौती करना शुरू कर दिया है. इस क्रम में एक जून से खतौली आफिस को बंद कर दिया गया है. वहां पर नियुक्त किए गए सभी स्टाफों को हटा दिया गया है. अब यहां पर केवल एक पत्रकार की नियुक्ति की गई है, जो यहां की खबरें देगा. समझा जा रहा है कि प्रबंधन आने वाले दिनों में खर्च कटौती करने के लिए कुछ और कठोर निर्णय ले सकता है.






