कनाडा की साहित्यिक संस्था ‘हमारी हिन्दी’ ने जनसंदेश टाइम्स, गोरखपुर के सिटी चीफ राजीव रंजन तिवारी को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्हें संस्था का यह सम्मान 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर कनाडा में दिया जाएगा। राजीव रंजन तिवारी लंबे समय तक दैनिक जागरण मेरठ और देहरादून यूनिट से संबद्ध कार्यालयों में कार्यरत रहे हैं।
उन्होंने राजनीतिक, घोटाले, सामाजिक आदि से संबंधित दर्जनों खबरें ब्रेक की हैं। इन दिनों वे जनसंदेश टाइम्स, गोरखपुर में बतौर सिटी चीफ कार्यरत हैं। वे देश-विदेश के प्रमुख हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं में स्तंभ लेखन का काम करते रहे हैं। मूल रूप से मैरवा, सीवान (बिहार) के रहने वाले राजीव रंजन तिवारी को इस उपलब्धि के लिए उनके परिचितों ने उन्हें बधाई दी है।





