महराजगंज : महाराजगंज के तहसील निचलौल ग्राम सभा ठूठीबारी में दिन शनिवार को एक प्राइवेट बस में सीट को लेकर हुवे हंगामे के बाद ठूठीबारी से जनसंदेश के पत्रकार प्रदीप कुमार के घर व दुकान कुछ ज्ञात व अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की, वहीं उनके पिता जनार्धन प्रसाद के साथ हाथपाई करते हुये जान से मारने का प्रयास किया. इस हमले में उनके हाँथ की उंगलिया टूट गयी. कोतवाली ठूठीबारी में दी गई तहरीर के आधार पर कुल 7 ज्ञात व 4-5 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 307, 452, 323, 404, 506, 325 व 427 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.





