जनसंदेश टाइम्स, देवरिया से खबर है कि ब्यूरोचीफ सिद्धार्थमणि त्रिपाठी, जिनका तबादला गोरखपुर किया गया था, ने ज्वाइन कर लिया है. शुरू में उन पर गबन के आरोप लगाए गए थे, जो सही नहीं थे. इन्हीं आरोपों के चलते उन्होंने प्रबंधन को इस्तीफा सौंप दिया था. सिद्धार्थ को कंपनी ने देवरिया कार्यालय के लिए सामान उपलब्ध नहीं कराया था, लिहाजा उन्होंने प्रबंधन के आदेश पर ही विज्ञापन के पैसों से कार्यालय के लिए सामान खरीद लिया था, जिस पर कुछ लोगों ने गबन का आरोप मढ़ दिया था. खबर है कि प्रबंधन से बातचीत के बाद उन्होंने गोरखपुर ज्वाइन कर लिया है.
हालांकि देवरिया से दूसरी खबर यह है कि मकान मालिक ने ब्यूरो कार्यालय खाली करा लिया है. मकान मालिक का कहना था कि उन्होंने अपने भवन में जनंसदेश टाइम्स का कार्यालय बनाने के लिए जगह सिद्धार्थमणि के व्यवहार को देखते हुए दिया था, जब वे ही यहां नहीं हैं तो अब मैं कार्यालय किराए पर नहीं देना चाहता हूं. यहां से निकाले जाने के बाद प्रबंधन ने दूसरी जगह कार्यालय शिफ्ट कर लिया है. उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ मणि का तबादला होने के बाद देवरिया कार्यालय पर ताला जड़ दिया गया था.






