जनसंदेश टाइम्स के लोगो का डिजाइन चेंज हो गया है. यह कोई खबर नहीं है और यह आम बात हैं कि चैनल अपने लोगो और लुक चेंज करते ही रहते हैं. पर जब लोगो का डिजाइन उसी दिन चेंज हुआ जिस दिन बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा ज्वाइन किया तो इसको लेकर कानाफूसी होने लगी. पहले से भी चर्चा रही है कि इस चैनल में बाबूसिंह कुशवाहा का भी पैसा लगा हुआ है. इस चैनल के नाम को बदले जाने को लेकर भी चर्चा-अफवाह होने लगी. यानी कुशवाहा के भाजपा ज्वाइन करने का तार लोगो के बदले जाने से जुड़ गया.
खबर आई कि जनसंदेश टाइम्स का नाम बदल कर लाइव न्यूज किए जाने की योजना है, मैनेजमेंट इस पर प्लानिंग कर रहा है, लेकिन जब चैनल के उचपदस्थ लोगों से सत्यता के बारे में जानने की कोशिश की गई तो पता लगा कि चैनल का लुक बदलने के लिए लोगो में थोड़ा परिवर्तन कर दिया गया था. चैनल का नाम बदले जाने की कोई योजना फिलहाल नहीं है. मैनेमेंट से जुड़े लोगों का कहना था कि लोगो या लुक में बदलाव आम प्रक्रिया है, आए दिन चैनल के बेहतर दिखने के लिए ये बदलाव किए जाते हैं.






