Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ के ब्‍यूरो के कर्मचारियों को छह माह से नहीं मिला वेतन

जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ यूनिट के ब्‍यूरो और उनके स्‍टाफों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है. यह हालात तभी से पैदा हुए हैं, जब से सौरभ जैन की एनएचआरएम घोटाले में नाम आने के बाद से जनसंदेश टाइम्‍स से विदाई हुई है. उनके बाद आए एमडी अनुज पौद्दार सिर्फ आश्‍वासनों के सहारे अखबार की नाव खींच रहे हैं. उनके व्‍यवहार से भी कर्मचारी लगातार परेशान रहते हैं.

जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ यूनिट के ब्‍यूरो और उनके स्‍टाफों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है. यह हालात तभी से पैदा हुए हैं, जब से सौरभ जैन की एनएचआरएम घोटाले में नाम आने के बाद से जनसंदेश टाइम्‍स से विदाई हुई है. उनके बाद आए एमडी अनुज पौद्दार सिर्फ आश्‍वासनों के सहारे अखबार की नाव खींच रहे हैं. उनके व्‍यवहार से भी कर्मचारी लगातार परेशान रहते हैं.

खबर है कि लखनऊ यूनिट से जुड़े जिलों के ब्‍यूरो में पिछले छह महीने से कोई पैसा नहीं गया है. ना तो काम करने वाले पत्रकार तथा गैर पत्रकार कर्मचारियों को उनका मानदेय मिला है. पैसा ना मिलने से वे किसी तरह नगद-उधार करके अपना काम चला रहे हैं. उन्‍हें पैसा की जगह बस आश्‍वासन दिया गया है. जब कर्मचा‍री वेतन और अन्‍य खर्चों की मांग करते हैं उन्‍हें दस दिन में मिल जाएगा कहकर टाल दिया जाता है. कर्मचारी परेशान है कि छह माह बीतने को आए परन्‍तु वो दस दिन आजतक नहीं आ पाए.

कर्मचारियों का कहना है कि जब से अनुज पोद्दार ने अखबार की जिम्‍मेदारी संभाली है तब से ही मुश्किलें शुरू हुई हैं. वो कोई बात स्‍पष्‍ट नहीं करते हैं. आश्‍वासन देकर बड़े बड़े वादे करते हैं जब निभाने की बारी आती है तो हाथ खड़े कर लेते हैं. कर्मचारियों का कहना है कि पहले सब कुछ तय वक्‍त पर मिलता था, परन्‍तु उनके आने के बाद से स्थितियां बिगड़ गईं. गौरतलब है कि अनुज पोद्दार के व्‍यवहार से तंग आकर प्रधान संपादक ने भी पिछले दिनों इस्‍तीफा दे दिया था. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...