Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ में कर्मचारियों को मिला इंक्रीमेंट तथा प्रमोशन

जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ से खबर है कि प्रबंधन ने अखबार में कार्यरत कर्मचारियों का इंक्रीमेंट तथा प्रमोशन किया है. कर्मचारियों का चार सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक इंक्रीमेंट लगाया गया है. काफी समय से परेशानियों से जूझ रहे कर्मचारियों के लिए डा. सुभाष राय की वापसी खुशहाली लेकर आई है. पिछले काफी समय से समय से वेतन आने की राह देखने वाले कर्मचारियों को इंक्रीमेंट के अलावा प्रमोशन ने दोहरी खुशी दी है.

जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ से खबर है कि प्रबंधन ने अखबार में कार्यरत कर्मचारियों का इंक्रीमेंट तथा प्रमोशन किया है. कर्मचारियों का चार सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक इंक्रीमेंट लगाया गया है. काफी समय से परेशानियों से जूझ रहे कर्मचारियों के लिए डा. सुभाष राय की वापसी खुशहाली लेकर आई है. पिछले काफी समय से समय से वेतन आने की राह देखने वाले कर्मचारियों को इंक्रीमेंट के अलावा प्रमोशन ने दोहरी खुशी दी है.

ज्‍यादातर कर्मचारियों को एक पायदान का प्रमोशन दिया गया है. वरिष्‍ठ पदों पर कार्यरत फीचर एडिटर हरे प्रकाश उपाध्‍याय को प्रमोट करके एडिटर फीचर बना दिया गया है. चीफ सब एडिटर सत्‍येंद्र कुमार मिश्रा को प्रमोट करके समाचार संपादक बना दिया गया है. सीनियर सब एडिटर कमल वर्मा को चीफ सब एडिटर बनाया गया है. इसके अलावा अतुल सिंह, संतोष सिंह, अमित गुप्‍ता, सलाहुद्दीन समेत तमाम कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया है.

गौरतलब है कि लंबे समय से जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ के कर्मचारी अनियमित सैलरी और प्रमोशन न होने के चलते परेशान थे. जनसंदेश टाइम्‍स के संस्‍थापक संपादक डा. सुभाष राय की वापसी के बाद अखबार के हालात में बदलाव आने शुरू हो गए हैं. पहले ही कई तरह की परेशानियों से जूझ रहा यह अखबार कम से कम लखनऊ में अपनी पुरानी पहचान की तरफ वापस लौटता दिख रहा है. इस बीच कई लोगों को बाहर किए जाने तथा नए लोगों के आने से अखबार का कलेवर भी बदला है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...