Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जनसंदेश टाइम्‍स, वाराणसी से जुड़े वरिष्‍ठ पत्रकार योगेश गुप्‍त पप्‍पू

: संपादक के मनुहार पर भी नहीं माने सुरोजित : जनसंदेश टाइम्‍स, बनारस से खबर है कि वरिष्‍ठ पत्रकार एवं काशी पत्रकार संघ के अध्‍यक्ष योगेश गुप्‍ता पप्‍पू ने ज्‍वाइन किया है. उन्‍हें सीनियर पोस्‍ट पर लाया गया है. पिछले ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय योगेश गुप्‍त की गिनती बनारस के नामी-गिरामी पत्रकारों में की जाती है. इन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत 85 में दैनिक जागरण, बनारस के साथ की थी. 12 सालों तक जागरण को सेवा देने के बाद इन्‍होंने 97 में अमर उजाला, मेरठ ज्‍वाइन कर लिया. सन 2000 में हिंदुस्‍तान, लखनऊ से जुड़ गए.

जब बनारस में हिंदुस्‍तान की लांचिंग हुई तो इन्‍हें 2001 में बनारस भेज दिया गया. प्रबंधन ने 2008 में इनका तबादला इलाहाबाद के लिए कर दिया. व्‍यक्तिगत परेशानियों के चलते 2009 में इन्‍होंने हिंदुस्‍तान जाना ही छोड़ दिया. 2010 से पीटीआई के संवाददाता के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे. इन दिनों बनारस से संचालित चैनल आर7 में ग्रुप एडिटर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे थे. बनारस में मीडियाकर्मियों के हितों के लिए लड़ने वाले जुझारू पत्रकारों में इनकी गिनती होती है. यही कारण है कि ये लगातार दूसरी बार काशी पत्रकार संघ के अध्‍यक्ष चुने गए हैं. इसके पहले भी वे लगातार चार बार पत्रकार संघ के महामंत्री रह चुके हैं.

हिंदुस्‍तान, बनारस से इस्‍तीफा देने वाले सीनियर रिपोर्टर सुरोजित चटर्जी के बारे में खबर है कि संपादक अनिल भास्‍कर उन्‍हें कई बार वापस आने के लिए मनुहार करते रहे-समझाते रहे पर अंदर की राजनीति से परेशान सुरोजित ने अपना इस्‍तीफा वापस लेने से इनकार कर दिया है. सुरोजित पत्रकार होने के साथ रंगकर्मी भी रहे हैं. उन्‍होंने दूरदर्शन पर प्रसारित शांति तथा वक्‍त की रफ्तार जैसे सीरियलों में अभिनय भी किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...