Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जनसंदेश टाइम्‍स, संतकबीर नगर के ब्‍यूरो प्रभारी बने राजकुमार तिवारी

: कौशलेंद्र को नहीं मिला पांच माह का वेतन : जयप्रकाश लंबी छुट्टी पर गए : जनसंदेश टाइम्स, गोरखपुर यूनिट के संतकबीरनगर जिले में हर माह ब्‍यूरो प्रभारी बदलने का खेल चल रहा है। अप्रैल माह में गोरखपुर यूनिट में कार्यरत मुकेश पाण्डेय को यहां का ब्‍यूरो प्रभारी बनाया गया था। लेकिन कार्यालय में बिजली और इंटरनेट की व्यवस्था नहीं थी। जिसको ठीक करने के लिए वह प्रबंधन पर बराबर दबाव बना रहे थे, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं लगातार विज्ञापन का दबाव दिया जा रहा था। इससे खिन्न होकर उन्होंने अखबार से ही इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद संपादक शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने अखबार के लांचिंग के समय संतकबीरनगर जिले में सेकेण्डमैन रहे राजकुमार तिवारी को ब्‍यूरो प्रभारी बना दिया है, जो कार्यभार मिलते ही अपने पास से आफिस में इंटरनेट और बिजली के लिए इन्वर्टर की व्यवस्था करा चुके हैं। लेकिन यहां पर स्टाफ की कमी की परेशानी सामने खड़ा हो चुकी है। पहले से ही यहां पर टू प्लस वन का स्टाफ कार्य कर रहा था। लांचिंग के समय ब्‍यूरो प्रभारी रहे जयप्रकाश ओझा के बारे में बताया जा रहा है, कि वह संपादक के व्यवहार के चलते लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। वहीं यहां पर कार्यरत एक और रिपोर्टर कौशलेन्द्र कुमार राय के बारे में बताया जा रहा है कि पिछले पांच माह से उनको वेतन नहीं दिया गया है। इससे वह खासे नाराज चल रहे हैं।

कहा तो जा रहा है कि वेतन की मांग को लेकर वह संपादक को अब तक आधा दर्जन मेल भी कर चुके हैं। लेकिन संपादक ने उनके मेल का भी कोई जवाब नहीं दिया। सूत्र बता रहे हैं कि कौशलेन्द्र कुमार राय ने नए ब्‍यूरो प्रभारी को बता दिया है कि यदि शीघ्र ही वेतन नहीं मिला तो कामकाज ठप कर देंगे। वहीं कौशलेन्द्र कुमार राय के इस निर्णय से नए ब्‍यूरो प्रभारी के सामने खबरों को लेकर ही संकट खड़ा हो सकता है। क्योंकि अगले माह में ही अखबार प्रबंधन की तरफ से वेतन के लिए विज्ञापन का दबाव बनाएगा। तो उसे पूरा करने के लिए स्टाफ की जरूरत ही पड़ेगी। यह कैसे पूरा होगा वह तो आने वाला समय ही बताएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...